उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां/महराजगंज। रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवां/ ग्राम न्यायालय के बैनर तले बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने आज रसोई गैस की समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी नौतनवां नवीन कुमार को ज्ञापन सौंपा है। अधिवक्ताओं ने बताया कि पंजीकृत उपभोक्ता को गैस सिलेंडर प्राप्त करने की सूची व पत्रक उपजिलाधिकारी को प्राप्त कराया गया है। अधिवक्ताओं ने बताया कि उपजिलाधिकारी द्वारा आश्वस्त किया गया है कि सोमवार तक सिलेंडर उपलब्ध हो जाएगा।
ये भी पढ़ें
होर्मुज से भारतीय जहाजों की निकासी ने लगाई कारगर विदेश नीति पर मुहर
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं के घर में रसोई गैस समाप्त हो चुका है आज हम सभी अधिवक्ताओं को गैस एजेंसी से वार्ता कर सिलेंडर गैस उपलब्ध कराने की कृपा करें। मैंने सभी अधिवक्ताओं से सिलेंडर लाने के लिए सूचना कर दिया है। यदि गैस सिलेंडर नहीं मिले तो आम नागरिकों की तरह हम लोग भी आंदोलन करेंगे और रोड जाम जैसा आंदोलन करेंगे। इस मौके पर रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवां के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष गिरीश चंद्र त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष विभूति यादव, पूर्व अध्यक्ष साधू शरण, विरेंद्र पांडेय, मनोज मिश्रा, संतोष पाण्डेय ,शमसुद्दीन समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
बाबा रामदेव से जानिए, कैसे कमर दर्द दिमागी स्वास्थ्य को भी कर सकता है प्रभावित
