गैस वितरण में शिकायतें बढ़ने पर भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल का हंगामा

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज। गैस वितरण में अव्यवस्था और उपभोक्ताओं की बढ़ती परेशानियों को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र जायसवाल ने कड़ा रुख अपनाया है। शुक्रवार को उन्होंने आम जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जिलाधिकारी महराजगंज को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम नौतनवां नवीन कुमार के माध्यम से सौंपा और गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि गैस रिफिल की कोई कमी नहीं है, लेकिन स्थानीय गैस एजेंसी की व्यवस्था बेहद लचर है। ऑनलाइन बुकिंग के लिए जारी किया गया नंबर अक्सर इनवैलिड बता रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि जब ऑनलाइन बुकिंग संभव नहीं हो रही है, तो उपभोक्ताओं की पासबुक देखकर 25 दिन के निर्धारित अंतराल के अनुसार गैस की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर के मूल्य में होम डिलीवरी चार्ज शामिल होने के बावजूद उपभोक्ताओं से ₹50 या उससे अधिक की अतिरिक्त वसूली की जा रही है। इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। साथ ही एजेंसी कार्यालय पर ई-केवाईसी और अन्य कार्यों के लिए लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं, जिससे महिलाएं और व्यापारी घंटों तक परेशान हो रहे हैं। उन्होंने एजेंसी में एक के बजाय कई काउंटर खोलने की मांग की।

ये भी पढ़ें

फ्लाइट टिकट महंगी: अकासा एयर ने लगाया फ्यूल सरचार्ज

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जायसवाल ने यह भी कहा कि कई उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन बुकिंग कराई, लेकिन जब गैस लेने पहुंचे तो सिस्टम में पहले ही डिलीवरी दिखा दी गई थी, जो गंभीर अनियमितता का संकेत है। उन्होंने गैस वितरण में किसी भी तरह की राजनीति या पक्षपात को गलत बताते हुए कहा कि एजेंसी सभी उपभोक्ताओं की है और इसमें भेदभाव नहीं होना चाहिए। भाजपा नेता ने प्रशासन को 18 मार्च तक व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह जनता के साथ धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन और गैस एजेंसी प्रबंधन की होगी।

 

 

Uttar Pradesh

नौकरी करने नहीं आती तो अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दें- हाईकोर्ट

उत्तर प्रदेश के सभंल में तैनात डीएम-एसपी को हाईकोर्ट की सलाह 16 मार्च को इस मामले की अगली सुनवाई होगी    उमेश चन्द्र त्रिपाठी लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में तैनात डीएम और एसपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सलाह दी है कि नौकरी करनी नहीं आती है तो अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दें। […]

Read More
Uttar Pradesh Weather

बारिश के बाद पश्चिमी यूपी में प्रशासन की तैयारियां तेज

लखनऊ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हाल ही में हुई बारिश और तेज हवाओं के बाद प्रदेश सरकार सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक अधिकारियों को स्थिति पर कड़ी नजर रखने और प्रभावित क्षेत्रों में जाकर हालात का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिलाधिकारी […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP Uttar Pradesh

कांशीराम जयंती पर देशभर में श्रद्धांजलि, सीएम योगी, मायावती समेत कई नेताओं ने किया याद

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक और बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम की जयंती के अवसर पर रविवार को देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कई राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने उन्हें याद करते हुए उनके योगदान को सराहा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बसपा […]

Read More