गोजए का शपथ ग्रहण समारोह 15 को, गोष्ठी के साथ पत्रकारों को किया जाएगा सम्मानित

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी

गोरखपुर। आगामी 15 मार्च को गोरखपुर क्लब सभागार में गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन का 42 वां शपथ ग्रहण समारोह प्रातः 10.30 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें पत्रकारिता से जुड़ी शख्सियतों का सम्मान और गोष्ठी का आयोजन भी होगा। यह जानकारी गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने आज एक पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि समारोह की अध्यक्षता प्रेस क्लब लखनऊ के पूर्व सचिव एवं लखनऊ के वरिष्ठतम पत्रकार श्री सुरेश सिंह करेंगे। जबकि मुख्य वक्ता के तौर पर उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार श्री हेमंत तिवारी उपस्थित रहेंगे। आपके साथ लोक भारती ग्रुप के समूह संपादक श्री अनाम पांडे, दैनिक आज गोरखपुर के यूनिट प्रभारी श्री अखिलेश चंद और पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री पंकज सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह में कोविड के बाद कितनी बदली पत्रकारिता विषय पर गोष्ठी होगी। जिसका विषय प्रवर्तन नेटवर्क 10 न्यूज चैनल के यू पी हेड श्री राघवेंद्र सिंह रघु करेंगे।

ये भी पढ़ें

बिजनौर में RSS जिला कार्यवाह के घर पर हमला

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पत्रकार वार्ता में उपस्थित गोजए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव गणेश और प्रेस क्लब गोरखपुर के अध्यक्ष अंकजधर द्विवेदी ने बताया कि इस दौरान दैनिक जागरण गोरखपुर के पूर्व प्रभारी स्वर्गीय फूल नारायण धर द्विवेदी को राष्ट्रभाषा रत्न सम्मान से सम्मानित पत्रकार स्वर्गीय कमर अहमद आजाद स्मृति मृत्यु उपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा। साथ ही दैनिक स्वतंत्र चेतना के संपादकीय प्रभारी श्री रविंद्र शर्मा को 42 वर्ष की सफल पत्रकारिता के लिए स्व. यति वर्मा स्मृति सम्मान और पर्व पत्रकार तथा अंतर्राष्ट्रीय शूटर श्री मुकीम सिद्दीकी को अवकाश प्राप्त लेफ्टिनेंट कर्नल स्वर्गीय जे एस. ढिल्लों स्मृति विलक्षण प्रतिभा सम्मान दिया जाएगा। समारोह के अंत में ऑप्रेशन सिंदूर मे शहीद हुए सैनिकों और नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

ये भी पढ़ें

राहुल गांधी का बड़ा बयान: नेहरू जीवित होते तो कांशीराम कांग्रेस से ही बनते मुख्यमंत्री

Uttar Pradesh Weather

यूपी में मौसम ने ली करवट, राजधानी समेत 40 जिलों में बारिश का अलर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ समेत करीब 40 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज कई जिलों में […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव कराए: अखिलेश यादव

भाजपा की कठपुतली की तरह काम न करें चुनाव आयोग भाजपा सरकार ने रोक दिया आगरा में बन रहे छत्रपति शिवाजी म्यूजियम का काम लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी सरकार ने आगरा में छत्रपति शिवा जी के नाम पर सबसे बड़ा म्यूजियम बना रही थी। भाजपा सरकार ने […]

Read More
Uttar Pradesh

ग्राम बघौरा में सेवानिवृत्त शिक्षको का सम्मान एवं होली मिलन समारोह का आयोजन

बाराबंकी। शिक्षक समाज का वह दर्पण है जो कभी अपनी जिम्मेदारियों से दूर नहीं हो सकता। शिक्षक ही समाज की आधारशिला होता है और अपने जीवन के अंत तक मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हुए समाज को सही दिशा दिखाता रहता है इसलिए समाज में शिक्षक को उच्च दर्जा दिया जाता है। यह विचार रविवार को […]

Read More