पीएम मोदी ने ओम बिरला की तारीफ करते हुए कहा-उत्पाती छात्रों को संभालना जानते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के कोटा में बनने वाले नए एयरपोर्ट का शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने वर्चुअली भाग लिया और कोटा के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने लोकसभा अध्यक्ष और कोटा से सांसद ओम बिरला की जमकर तारीफ भी की। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि कोटा एयरपोर्ट परियोजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इससे न केवल कोटा बल्कि आसपास के कई जिलों को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को आगे बढ़ाने में ओम बिरला का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ओम बिरला जितने बेहतरीन सांसद हैं, उतने ही शानदार लोकसभा अध्यक्ष भी हैं। वे संविधान और संसदीय परंपराओं के प्रति पूरी निष्ठा रखते हैं। उन्होंने कहा कि बिरला सदन में सभी सांसदों का सम्मान करते हैं और पक्ष-विपक्ष से ऊपर उठकर सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता रखते हैं। पीएम मोदी ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि कभी-कभी संसद में कुछ “उत्पाती छात्र” भी आ जाते हैं, लेकिन ओम बिरला उन्हें भी बड़े धैर्य और संयम से संभाल लेते हैं। उन्होंने कहा कि बिरला सदन के मुखिया के रूप में सभी की बात सुनते हैं और किसी को अपमानित किए बिना स्थिति को संभालते हैं।

ये भी पढ़ें

महिला दिवस पर बाबा रामदेव ने महिलाओं की सेहत का ध्यान रखने के आसान तरीके बताए

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

प्रधानमंत्री ने कोटा के विकास पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोटा आज कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। इसके अलावा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का भी जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह एक्सप्रेसवे कोटा और बूंदी से होकर गुजर रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। बेहतर सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी से व्यापार, पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्र में भी नई संभावनाएं पैदा होंगी।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देशभर में बुनियादी ढांचे के विकास पर लगातार काम कर रही है और कोटा एयरपोर्ट परियोजना भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

National Politics

बड़ा फैसला : राहुल गांधी ने कहा, केरल में सरकार बनने पर 5 योजनाओं का होगा वादा पूरा

केरल में आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्य में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) की सरकार बनने पर पांच बड़ी गारंटी योजनाओं को लागू करने की घोषणा की है। राहुल गांधी ने तिरुवनंतपुरम में आयोजित ‘पुथुयुग यात्रा’ के समापन कार्यक्रम में यह ऐलान किया। […]

Read More
National

प्रेम त्रिकोण में बवाल, MCA छात्र-छात्रा ने चाकू से किया हमला

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम संबंध में चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। क्लेमेंटटाउन क्षेत्र के ओगल भट्टा इलाके में शनिवार को एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले छात्र और छात्रा के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू […]

Read More
Economy Politics Uttar Pradesh

सहारा शहर पहुंची ईडी की टीम, संपत्तियों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अहम दस्तावेज कब्जे में

लखनऊ। सहारा समूह से जुड़े वित्तीय मामलों और संपत्तियों की कथित खरीद-फरोख्त की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम शुक्रवार को लखनऊ स्थित सहारा शहर पहुंची। करीब तीन घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान ईडी अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की और संपत्तियों के लेन-देन से जुड़े अहम कागजात […]

Read More