केरल में आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्य में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) की सरकार बनने पर पांच बड़ी गारंटी योजनाओं को लागू करने की घोषणा की है। राहुल गांधी ने तिरुवनंतपुरम में आयोजित ‘पुथुयुग यात्रा’ के समापन कार्यक्रम में यह ऐलान किया। राहुल गांधी ने कहा कि अगर UDF सत्ता में आती है तो महिलाओं, छात्रों, बुजुर्गों और युवाओं के लिए कई नई योजनाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए राज्य की केएसआरटीसी बसों में सभी महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
इसके अलावा कॉलेज जाने वाली छात्राओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का भी वादा किया गया है। कांग्रेस नेता का कहना है कि इससे छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी। राहुल गांधी ने राज्य के बुजुर्गों के लिए भी बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि यूडीएफ सरकार बनने पर कल्याणकारी पेंशन की राशि बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति माह कर दी जाएगी। इसके साथ ही बुजुर्गों के कल्याण और सम्मान के लिए एक विशेष मंत्रालय भी बनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें
प्रेम त्रिकोण में बवाल, MCA छात्र-छात्रा ने चाकू से किया हमला
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
स्वास्थ्य क्षेत्र में भी कांग्रेस ने बड़ी योजना का वादा किया है। राहुल गांधी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के नाम पर एक स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की जाएगी, जिसके तहत राज्य के हर परिवार को 25 लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस कवर मिलेगा। युवाओं और छोटे कारोबारियों को प्रोत्साहित करने के लिए भी योजना बनाई गई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि छोटे व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक युवाओं को 5 लाख रुपये तक का ब्याज-मुक्त ऋण दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें
पीएम मोदी ने ओम बिरला की तारीफ करते हुए कहा-उत्पाती छात्रों को संभालना जानते हैं
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि यूडीएफ का लक्ष्य केरल में भ्रष्टाचार मुक्त और बेहतर शासन देना है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने राज्य के विकास को धीमा कर दिया है और लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर आगामी चुनावों में यूडीएफ की जीत सुनिश्चित करें ताकि राज्य में विकास और कल्याणकारी योजनाओं को नई दिशा मिल सके।
ये भी पढ़ें
महिला दिवस पर बाबा रामदेव ने महिलाओं की सेहत का ध्यान रखने के आसान तरीके बताए
