राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) समर्थित राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (RIIT) अपना ₹6,000 करोड़ का आईपीओ 11 मार्च को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने प्रति यूनिट ₹99–₹100 का प्राइस बैंड तय किया है। एंकर निवेशकों के लिए 10 मार्च को विशेष विंडो खुलेगी, जबकि आम निवेशक 11 से 13 मार्च तक बोली लगा सकेंगे।
रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के अनुसार, यह इश्यू जनवरी में दायर ड्राफ्ट से बड़ा है, जहां इसका आकार ₹5,700 करोड़ प्रस्तावित था। अब इसे बढ़ाकर ₹6,000 करोड़ कर दिया गया है। यह कदम राष्ट्रीय राजमार्ग परिसंपत्तियों के मुद्रीकरण और खुदरा निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
सेमीफाइनल से पहले आस्था का सहारा: क्या अभिषेक-ईशान दिलाएंगे फाइनल का टिकट?
इस ट्रस्ट का निवेश प्रबंधन Rajmarg Infra Investment Managers Private Limited (RIIMPL) के हाथ में है, जो एक विशेष उद्देश्य इकाई है। इसमें कई प्रमुख बैंक और वित्तीय संस्थान जुड़े हैं, जिनमें State Bank of India, Punjab National Bank, Axis Bank, HDFC Bank और ICICI Bank शामिल हैं।
अलॉटमेंट संरचना की बात करें तो 75% हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए आरक्षित है, जबकि 25% गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए रखा गया है। लिस्टिंग 24 मार्च को प्रस्तावित है।
विश्लेषकों का मानना है कि यह आईपीओ लंबी अवधि के निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो स्थिर कैश फ्लो और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में एक्सपोजर चाहते हैं। हालांकि, निवेश से पहले कंपनी के वित्तीय आंकड़े, ट्रैफिक अनुमान और जोखिम कारकों का मूल्यांकन जरूरी है।
