- 14 कंपनी पीएसी बल सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद
- किसी ने खुराफात किया तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। आगामी तीन-चार मार्च को होली पर्व है। इसे शांतीपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुराने लखनऊ सहित राजधानी लखनऊ के सभी 54 थाना क्षेत्र के कुल 3800 होलिका दहन स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाएंगे।
संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किए जाएंगे, ताकि होली खेलने के दौरान कोई किसी तरह का हुड़दंग या खुराफात न कर सके। रंग के दौरान शांतिभंग का प्रयास करने वालों से निपटने के लिए राजधानी की पुलिस को सतर्क तो किया ही गया है साथ ही पीएसी की 14 कंपनी को तैनात किया जाएगा।
ये भी पढ़ें
तनाव और डर से निजात पाने के लिए बाबा रामदेव ने बताए लाभकारी योगासन
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार के मुताबिक आगामी तीन-चार मार्च को होली पर्व है। इस मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान किसी ने खुराफात करने की कोशिश की तो पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी।
ये भी पढ़ें
संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था के मुताबिक राजधानी लखनऊ में कुल 3800 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इन स्थानों पर सुरक्षा के लिए कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीआरवी तैनात पुलिसकर्मी हर समय मुस्तैद रहेंगे और हुड़दंग करने वालों पर पैनी नजर रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। वहीं खुफिया तंत्र को भी अलर्ट किया गया है।
