LPG सिलेंडर हुआ महंगा: एक मार्च से बढ़े दाम, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट

देशभर में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए महीने की शुरुआत महंगाई के साथ हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करते हुए 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। नई दरें एक मार्च से लागू हो चुकी हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कमर्शियल सिलेंडर 28–31 रुपये तक महंगा

ताजा संशोधन के बाद 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 28 से 31 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
नई कीमतें इस प्रकार हैं

दिल्ली: 1740.50 रुपये से बढ़कर 1768.50 रुपये

कोलकाता: 1844.50 रुपये से बढ़कर 1875.50 रुपये

मुंबई: 1692.00 रुपये से बढ़कर 1720.50 रुपये

चेन्नई: 1899.50 रुपये से बढ़कर 1929.00 रुपये

ये भी पढ़ें

चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा तीन दिन रहेगी सील

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें देखें 

रेस्टॉरेंट और होटल कारोबारियों को झटका

कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से रेस्टॉरेंट, होटल और ढाबा संचालकों की लागत बढ़ना तय माना जा रहा है। खासतौर पर होली के त्योहार से ठीक पहले कीमतों में बढ़ोतरी से कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि खाने-पीने की चीजों के दाम भी प्रभावित हो सकते हैं।

घरेलू गैस उपभोक्ताओं को राहत

14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रमुख शहरों में मौजूदा रेट —

दिल्ली: 853.00 रुपये

कोलकाता: 879.00 रुपये

मुंबई: 852.50 रुपये

चेन्नई: 868.50 रुपये

ये भी पढ़ें

तनाव और डर से निजात पाने के लिए बाबा रामदेव ने बताए लाभकारी योगासन

 

PNG गैस के दाम भी स्थिर

पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमतों में भी फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दिल्ली: 48.59 रुपये प्रति SCM

नोएडा: 48.46 रुपये प्रति SCM

गुरुग्राम: 47.40 रुपये प्रति SCM

कानपुर: 49.95 रुपये प्रति SCM

अजमेर: 50.27 रुपये प्रति SCM

Business

मिडिल ईस्ट तनाव का असर: आज 444 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द

पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब भारत के विमानन क्षेत्र पर भी साफ दिखाई देने लगा है। केंद्र सरकार के नागर विमानन मंत्रालय के अनुसार हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों के कारण आज भारत से संचालित होने वाली करीब 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रद्द होने की संभावना है। इससे हजारों यात्रियों की […]

Read More
Business

इजरायल-ईरान तनाव से शेयर बाजार पर मंडराया संकट

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध जैसे हालात का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमलों और उसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसका सीधा असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार खुलते […]

Read More
Business

शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के, निवेशकों को बड़ा झटका

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली। बाजार के लगभग सभी सेक्टर लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 600 अंकों से ज्यादा टूटकर 81,620 के स्तर तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 भी करीब 200 अंक गिरकर 25,272 के स्तर […]

Read More