LDA की सील बिल्डिंग में धड़ल्ले से चल रहा निर्माण!

  • LDA सेक्टर एच में बीते दिनों हुई थी सीलिंग कार्यवाही

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। प्राधिकरण की कानपुर रोड योजना के तहत LDA सेक्टर आई और एच में निर्माणाधीन शौपिंग कॉम्लेक्स में LDA की सीलिंग कार्यवाही सिर्फ फाइलों में सिमट कर रह गई है। कागजों में सील की गई इन रो हाउस और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में निर्माण का कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। आशियाना चौराहे से स्काई हिल्टन की ओर जाने वाली सड़क पर चौराहे से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर बाएं हाथ पर निर्माणाधीन शौपिंग कॉम्प्लेक्स को कुछ दिन पहले ही LDA के अधिकारियों ने इस कॉम्प्लेक्स पर सीलिंग कार्यवाही की थी। इस बिल्डिंग में सीलिंग कार्रवाई के बाद भी निर्माण का काम जोरशोर से चल रहा है।

ये भी पढ़ें

शासन को गुमराह कर करोड़ों का भुगतान करने की तैयारी!

इसी प्रकार पकरी पुल चौराहे से बंगला बाजार पुल की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर करीब सात सौ मीटर की दूरी पर दाहिनी हो रो हाउस के अलावा आसपास दो बिल्डिंगों का निर्माण हो रहा था। इन बिल्डिंगों पर भी LDA अधिकारियों ने सीलिंग की कार्रवाई की। इस कार्यवाही के बाद भी इन बिल्डिंगों में चोरी छिपे निर्माण का काम चल रहा है।

सीलिंग कार्यवाही के बाद गुपचुप तरीके से चल रहा यह निर्माण कार्य एलडीए की सीलिंग कार्रवाई पर सवाल खड़े करता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि LDA की सीलिंग कार्यवाही कागजों में सिमट कर रह गई है। पूर्व में भी कई बिल्डिंगों को सील किया। सीलिंग कार्यवाही के बाद बिल्डिंग बन कर तैयार हो गई और उसमें दुकानें तक खुल गई है। एलडीए के उच्च अधिकारियों को यह सच दिखाई ही नहीं पड़ता है।

Business homeslider International

ईरान युद्ध का असर: मजबूत अर्थव्यवस्था, लेकिन कमजोर प्रबंधन ने बढ़ाई चिंता

नया लुक डेस्क  ईरान-इजराइल-अमेरिका तनाव के बीच वैश्विक और भारतीय अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमराई नहीं है, लेकिन मौजूदा हालात ने आर्थिक प्रबंधन की खामियों को उजागर कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार स्थिति की गंभीरता की ओर इशारा करते रहे हैं, लेकिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हालिया बयान इससे अलग तस्वीर पेश करता […]

Read More
homeslider International

होर्मुज पर टकराव तेज: ट्रंप की नाकाबंदी के ऐलान के बाद ईरान की दूसरी बड़ी चेतावनी

नया लुक डेस्क  अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। बातचीत नाकाम होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 13 अप्रैल से होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी का ऐलान कर दिया है। इसके जवाब में ईरान ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए पूरे क्षेत्र में बड़े संकट के […]

Read More
homeslider Purvanchal

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सुतीक्ष्ण मुनि महाराज बने ठाकुरद्वारा मठ के महंत

महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर का मामला  आशुतोष मिश्रा  संतकबीरनगर जनपद के नाथनगर ब्लॉक अंतर्गत मुखलिसपुर स्थित ठाकुरद्वारा मठ में सोमवार को सनातन परंपरा और आस्था का भव्य संगम देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार, तिलक और चादर की रस्मों के बीच संत सुतीक्ष्ण मुनि जी महाराज को विधिवत महंत पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए गद्दी […]

Read More