सोनौली में स्वच्छता अभियान की खुली पोल

Untitled 11 copy 14
  • कस्टम ऑफिस और बस स्टैंड के पास फैली गंदगी से उठे सवाल
  • मोदी के स्वच्छता अभियान पर सोनौली नगर पंचायत लगा रहा है पलीता

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली/महाराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित आदर्श नगर पंचायत सोनौली जहां प्रतिदिन हजारों यात्रियों और सैलानियों की आवाजाही रहती है, आज स्वच्छता व्यवस्था को लेकर गंभीर सवालों के घेरे में है। “स्वच्छ पेयजल नगर पंचायत सोनौली, जनपद महाराजगंज” का बोर्ड तो जरूर लगा है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है। कस्टम ऑफिस, पुलिस पिकेट, वाटर एटीएम और बस स्टैंड जैसे अति-व्यस्त और संवेदनशील स्थलों के आसपास कूड़े के ढेर और बदहाल सफाई व्यवस्था ने नगर पंचायत के दावों की पोल खोलकर रख दी है। जहां एक ओर यह क्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय सीमा से जुड़ा होने के कारण देश की छवि का प्रतिनिधित्व करता है, वहीं दूसरी ओर यहां फैली गंदगी स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण न केवल दुर्गंध फैल रही है, बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। यात्रियों और व्यापारियों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वच्छता अभियान पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए गए हैं। बावजूद इसके, सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था लचर दिखाई दे रही है, जिससे सरकारी अभियानों की गंभीरता पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह है कि नगर पंचायत प्रशासन इस ओर कब तक ध्यान देता है और कब तक इस महत्वपूर्ण सीमा क्षेत्र को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने की ठोस पहल की जाती है।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More