सख्ती: यूपी में चार लोगो को मिली आजीवन कारावास की सजा

  • अदालत नें जुर्माना भी लगाया

     ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी के मुजफ्फरनगर, फतेहपुर, हमीरपुर औऱ सीतापुर जिले में चार आरोपियों को विभिन्न मामलों में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। साथ ही न्यायालय नें आरोपियों पर जुर्माना भी लगाया हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस के मुताबिक मुजफ्फरनगर जिले के थाना सिविल लाइन पुलिस की प्रभावी पैरवी से न्यायालय जनपद मुजफ्फरनगर नें थाना सिविल लाइन पर में दर्ज धारा 302/504 आईपीसी व 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट के मुकदमे के आरोपी चन्द्र प्रकाश को आजीवन कारावास व एक लाख रूपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई गयी हैं।उत्तर प्रदेश पुलिस के मुताबिक फतेहपुर जिले के थाना सुल्तानपुर घोष पुलिस की प्रभावी पैरवी से न्यायालय जनपद फतेहपुर नें थाना सुल्तानपुर घोष पर दर्ज मुकदमा धारा 302/201 आईपीसी के आरोपी संतोष को सश्रम आजीवन कारावास व 60 हजार रूपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई गयी हैं।

ये भी पढ़ें

खूनी बेटे किया जुर्म इक़बाल, पहुंचा सलाखों के पीछे

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

उत्तर प्रदेश पुलिस के मुताबिक हमीरपुर जिले के थाना राठ पुलिस की पैरवी से न्यायालय जनपद हमीरपुर नें थाना राठ पर दर्ज मुकदमा धारा 506 आईपीसी व 6 पॉक्सो एक्ट के आरोपी शिव बालक को 20 वर्ष के कठोर कारावास व 20 हजार रूपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई गयी हैं।उत्तर प्रदेश पुलिस के मुताबिक सीतापुर जिले के थाना मिश्रिख पुलिस की प्रभावी पैरवी से न्यायालय जनपद सीतापुर ने थाना मिश्रिख पर दर्ज मुकदमा धारा 304 आईपीसी के आरोपी अरूण कुमार उर्फ अन्ना को 10 वर्ष के कारावास व 10 हजार रूपये अर्थ दण्ड की सजा सुनाई गयी हैं ।

 

Crime News

भोजन बनाते समय निकली चिन्गारी से दो रिहायशी छप्पर में लगी आग

महुली थाना क्षेत्र के ग्राम बन्धुपुर का मामला आशुतोष मिश्रा महुली थाना क्षेत्र के ग्राम बंधुपुर में सोमवार को खाना बनाते समय चूल्हा से निकली चिन्गारी से दो रिहायशी छप्पर में आग लग गई। समय रहते ग्रामीणों की प्रयास से आग को बुझाया जा सका। जिसके चलते ज्यादा नुकसान नही होने पाया। हालांकि कुछ गृह […]

Read More
Crime News

सचित्र: ठगी के शिकार युवक को पुलिस ने दिलाए 12 हजार रुपये वापस

आशुतोष मिश्रा संत कबीर नगर में चलाए जा रहे “ब्रेक साइबर क्राइम” अभियान के तहत महुली साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीड़ित युवक के 12 हजार रुपये वापस कराए। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में साइबर अपराधों की […]

Read More
Crime News

यूपी: मुद्रा लोन घोटाले में यूनियन बैंक मैनेजर गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का खुलासा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर नितिन चौधरी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर करोड़ों रुपये के मुद्रा लोन घोटाले में शामिल होने का गंभीर आरोप है। जानकारी के अनुसार, नितिन चौधरी पर फर्जी दस्तावेजों के […]

Read More