आशियाना: पिता की गोली मारकर हत्या, कलयुगी बेटा गिरफ्तार

  •      घटना में इस्तेमाल आला कत्ल बरामद, पुलिस मौके पर

     ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अपनों के हाथों अपनों की जान लेने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच भी नहीं पाई थी कि अब आशियाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता मानवेंद्र सिंह के सीने में गोलियों की बौछार कर मौत की नींद सुला और शव एक खाली कमरे में रखा और फिर बेरहमी से शव को कई टुकड़ों में काट कर सदरौना के पास स्थित जंगल में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि कातिल बेटे ने बाकी अंग को ड्रम में छिपाकर रख दिया था।

ये भी पढ़ें

मेरठ रैपिड रेल के बहाने भाजपा ने विकास, राजनीति और 2027 का चुनावी गणित साधा

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इसकी जानकारी पुलिस को सोमवार को उस समय हुई जब संदेह होने पर पुलिस ने मृतक के बेटे अक्षत प्रताप सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस मामले शव को बरामद कर कातिल को गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि मानवेंद्र सिंह आशियाना क्षेत्र स्थित सेक्टर एल में रहते थे। बताया जा रहा है कि वह संदिग्ध हालात में कहीं लापता होने की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि इस घटना को अंजाम किसी पेशेवर अपराधी नहीं बल्कि उन्हीं के बेटे अक्षत प्रताप सिंह ने दिया था।

 

Uttar Pradesh

फरेंदा में ज्योतिबाफुले की मनाई गई जयंती

माली समाज के जिलाध्यक्ष का हुआ सम्मान ज्योतिबाफुले और बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर हमें समाज को मजबूत बनाना होगा – राजेश जायसवाल चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज । महराजगंज जिले के फरेंदा में आनन्दनगर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में महान समाज सुधारक ज्योतिबाफूले की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र […]

Read More
Uttar Pradesh

लखनऊ विरासत पर सवाल: हुसैनाबाद टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर टेंडर विवाद ने उठाए गंभीर प्रश्न

लखनऊ:  इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के लिए विख्यात लखनऊ एक बार फिर प्रशासनिक पारदर्शिता और विरासत संरक्षण के मुद्दे पर चर्चा के केंद्र में है। हुसैनाबाद स्थित टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर की निविदा प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं, जिसने शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस पूरे मामले […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

बलिया के लाल का बड़ा धमाल- NDA में हासिल की ALL INDIA RANK-1, खबर सुनकर रो पड़े पिता

उत्तर प्रदेश के बलिया  जिले के एक छोटे से गांव जकरिया के रहने वाले पार्थ कुमार तिवारी ने NDA 2025 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक एक  हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। उनकी इस कामयाबी ने न केवल उनके परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे जिले और प्रदेश को भी गर्व महसूस […]

Read More