मन्न कि बात का 131वां एपिसोड: पीएम मोदी ने AI, खेल और साइबर सुरक्षा पर अपने विचार रखे

PM Modi Mann Ki Baat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 131वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने इस मंच को देश की सामूहिक उपलब्धियों और प्रेरक कहानियों को सामने लाने वाला माध्यम बताया। इस बार चर्चा का केंद्र रहा हाल ही में आयोजित Global AI Impact Summit, टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय मूल के खिलाड़ियों का प्रदर्शन, अंगदान की प्रेरक मिसाल और बढ़ती साइबर ठगी के प्रति जागरूकता। प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली में आयोजित AI समिट ने दुनिया का ध्यान भारत की तकनीकी क्षमता की ओर आकर्षित किया। भारत मंडपम में आयोजित इस सम्मेलन में कई देशों के नेता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और स्टार्टअप क्षेत्र से जुड़े नवाचारक शामिल हुए। उन्होंने बताया कि समिट के दौरान दो विशेष प्रस्तुतियों ने वैश्विक नेताओं को प्रभावित किया।

पहला उदाहरण डेयरी क्षेत्र से जुड़ा था, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से पशुओं के स्वास्थ्य की निगरानी और किसानों को 24×7 डिजिटल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इससे उत्पादन और प्रबंधन दोनों में सुधार हो रहा है। दूसरा उदाहरण भारतीय संस्कृति और ज्ञान परंपरा से संबंधित था। प्रधानमंत्री ने बताया कि AI तकनीक की मदद से प्राचीन ग्रंथों और पांडुलिपियों को संरक्षित कर उन्हें आधुनिक पीढ़ी के लिए सुलभ बनाया जा रहा है। सुश्रुत संहिता जैसी ऐतिहासिक कृतियों को डिजिटल स्वरूप में सुरक्षित करने की प्रक्रिया का भी उल्लेख किया गया। खेल जगत पर बात करते हुए प्रधानमंत्री ने टी20 वर्ल्ड कप का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कई भारतीय मूल के खिलाड़ी अन्य देशों की टीमों से खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह भारत की वैश्विक प्रतिभा का प्रमाण है। उन्होंने खेल को जोड़ने वाली शक्ति बताते हुए कहा कि जहां भी भारतीय मूल का खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता है, वहां देशवासियों को गर्व महसूस होता है।

ये भी पढ़ें

बिहार के सुपौल में सनसनी: प्रिंसिपल के मोबाइल में महिला शिक्षिकाओं की 150 तस्वीरें मिलने के बाद जांच शुरू

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

संबोधन में एक भावुक प्रसंग भी शामिल रहा। केरल की 10 माह की बच्ची आलिन शेरिन अब्राहम के निधन के बाद उसके माता-पिता द्वारा अंगदान का निर्णय लेने की सराहना की गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में लिया गया यह फैसला समाज के लिए प्रेरणादायक है और अंगदान के महत्व को रेखांकित करता है। अंत में उन्होंने साइबर ठगी के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि OTP, बैंक विवरण या आधार संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें। समय-समय पर पासवर्ड बदलने और सतर्क रहने की आदत विकसित करने की सलाह दी। प्रधानमंत्री का यह संबोधन तकनीकी प्रगति, खेल भावना, सामाजिक संवेदनशीलता और डिजिटल सुरक्षा जैसे विविध विषयों को समेटे हुए था।

 

Spread the love

Kushinagar
Politics Uttar Pradesh

जो युवाओं का रोजगार खा गए, वे मथुरा-काशी पर क्या सोचते?

CM ने कुशीनगर में सपा पर किया प्रहार, करोड़ों की योजनाओं की दी सौगात Kushinagar : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जो लोग नौजवानों का रोजगार छीनने का पाप करते थे, वे अयोध्या, मथुरा व काशी के बारे में कैसे सोच सकते थे। ये लोग मंदिरों के […]

Spread the love
Read More
Pakistan News
homeslider Politics

PoK में आसिम मुनीर मचा सकता है कत्लेआम

 4,000 जवान और सात रेंजर्स विंग की होगी तैनाती Pakistan News  : 15 जुलाई को होने वाले बड़े विरोध प्रदर्शनों और ‘लॉन्ग मार्च’ से पहले पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) में बड़े पैमाने पर सुरक्षा बलों की तैनाती की तैयारी चल रही है। वहां के स्थानीय प्रशासन ने बिगड़ते हालात पर काबू पाने के लिए पाकिस्तान की […]

Spread the love
Read More
E20 Fuel
Business National

गडकरी बोले-E20 पेट्रोल से गाड़ी खराब, तो पुर्जे मुफ्त बदलें

कंपनियों को सरकार ने  दिया आदेश, माना- माइलेज घटा E20 Fuel : अब 20% एथेनॉल मिक्स पेट्रोल को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं। अगर ऐसे पेट्रोल से गाड़ी खराब होती है तो कंपनियां मुफ्त में पुर्जे बदलेंगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि सरकार ने कंपनियों को इस आशय के निर्देश दे दिये […]

Spread the love
Read More