उतरेठिया में जनसेवा शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों के बने आभा-आयुष्मान व अन्य जरूरी कार्ड

विजय श्रीवास्तव

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के उतरेठिया क्षेत्र में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा जनहित को ध्यान में रखते हुए एक विशेष जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार व्यापार मंडल कार्यालय ललित इलेक्ट्रिकल्स पर लगाए गए इस कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया।

शिविर के दौरान जन सेवा रथ टीम की अगुवाई में नीलम सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोगों के आभा कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, आधार कार्ड सहित कई आवश्यक दस्तावेज बनाए गए। इसके अलावा विधवा पेंशन, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, ई-श्रम कार्ड तथा सीएससी अकादमी योजना के अंतर्गत अन्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

कैंप में पहुंचे लाभार्थियों ने मौके पर ही अपने जरूरी कार्ड और प्रमाण पत्र बनवाकर राहत महसूस की। कार्यक्रम को सफल बनाने में कल्ली संस्था की हेड नीलम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर उतरेठिया उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना, संरक्षक सतेन्द्र सिंह, संरक्षक एवं मीडिया प्रभारी विजय श्रीवास्तव, मंत्री श्याम साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजपाल सिंह, सचिव महताब खान, महिला महामंत्री पूजा श्रीवास्तव सहित कई व्यापारी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में व्यापार मंडल की ओर से जन सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका नीलम सिंह को अंगवस्त्र एवं डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया।

Uttar Pradesh

गाजियाबाद में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और एरोसिटी, शहर को मिलेगी नई पहचान

उत्तर प्रदेश का प्रमुख शहर गाजियाबाद अब एक बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहा है। सरकार द्वारा प्रस्तावित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और एरोसिटी प्रोजेक्ट इस शहर की तस्वीर बदलने वाला साबित हो सकता है। करीब 2200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली इस योजना का शिलान्यास जल्द होने की संभावना है जिससे लंबे […]

Read More
Central UP

सिंधी मेले में उत्कृष्ट कार्य के लिए अशोक मोतियानी सम्मानित

उपाध्यक्ष श्याम कृष्णानी समेत 15 अन्य का भी हुआ सम्मान लखनऊ। शिव शान्ति आश्रम में मेला कमेटी की समीक्षा बैठक हुई। इसमें मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम कृषनानी को समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। आश्रम के संत साईं मोहन लाल ने कार्यों की सराहना करते […]

Read More
Central UP

छोटे बच्चे ही कल का सशक्त भारत बनेंगे: शंकरी सिंह

प्रियंका बाल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का हुआ सम्मान लखनऊ। भाजपा नेता शंकरी सिंह ने शुक्रवार को प्रियंका बाल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में विद्यालय के वार्षिकोत्सव एवं वार्षिक परिणाम घोषणा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समारोह को संबोधित करते […]

Read More