शासन मुख्यालय में सेटिंग गेटिंग वाले अफसरों पर नहीं होती कार्रवाई!

  • कारागार विभाग के आला अफसरों का अजब गजब खेल
  • फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में वार्डर को निलंबित कर मामले को निपटाया

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। कारागार विभाग के आला अफसरों की महिमा अपरंपार है। इस विभाग में शासन और मुख्यालय में सेटिंग गेटिंग रखने वाले अफसरों पर कोई कार्यवाही नहीं होती है। फरारी की घटना में वरिष्ठ अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेलर को निलंबित कर दिया जाता है वहीं आत्महत्या जैसी गंभीर घटना में वार्डर को निलंबित कर मामले को निपटा दिया जाता है। दिलचस्प बात तो यह है कि जिसकी शिथिलता से घटना हुई वही अधिकारी छोटे कर्मचारी को निलंबित कर मामले को निपटा दे रहा है।

ये भी पढ़ें

आत्महत्या मामले में फतेहगढ़ सेंट्रल जेल अधीक्षक पर होगी कार्रवाई!

कन्नौज और अयोध्या जेल में 24 दिन के अंतराल में 04 बंदियों की फरारी के मामले में लापरवाही के लिए अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेलर समेत कई सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। सूत्रों का कहना है अधीक्षक का जेलर पर, जेलर का डिप्टी जेलर पर, डिप्टी जेलर का सुरक्षाकर्मियों पर शिथिल नियंत्रण होने की वजह से यह कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही पर विभाग के आला अफसरों का तर्क था कि सुरक्षा की जिम्मेदारी एक व्यक्ति की नहीं व्यवस्था की होती है। मातहतों पर शिथिल नियंत्रण होने की वजह से सभी जिम्मेदार अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की गई है।

ये भी पढ़ें

कानपुर में ‘डिग्री माफिया’ का पर्दाफाश : नौ राज्यों में फैला जाल, 14 यूनिवर्सिटी की फर्जी मार्कशीट बरामद

बताया गया है कि दो दिन पहले केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ में निरुद्ध एक कैदी प्रभात कुमार ने अड़गड़े में अंगोछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस सनसनीखेज घटना के लिए वरिष्ठ अधीक्षक ने बैरेक के प्रभारी वार्डर को निलंबित कर मामले का निपटा दिया। इस मामले में न तो सर्किल प्रभारी जेलर और न ही जिस डिप्टी जेलर के प्रभार में बैरक थी उसके खिलाफ कोई कार्यवाही की गई। इसके साथ ही जेल की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी जेल अधीक्षक के हाथों में होती है। जेल में अधीक्षक के निर्देश पर जेलर सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाते हैं। इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। मामला विभागीय अधिकारियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। चर्चा है कि शासन और मुख्यालय में सेटिंग गेटिंग रखने वाले अफसरों पर कोई कार्यवाही नहीं होती है। यही वजह है कि बुलंदशहर, उरई, मुजफ्फरनगर, मैनपुरी जेलों में तमाम शिकायतें मिलने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। उधर इस संबंध में प्रमुख सचिव कारागार अनिल गर्ग से काफी प्रयासों के बाद भी बात नहीं हो पाई।

ये भी पढ़ें

मनरेगा रोजगार योजना नहीं, ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आत्मा है: अविनाश पाण्डेय

वरिष्ठ अधीक्षक नहीं होने से प्रभावित हो रहा जेल परिक्षेत्रों का काम

कारागार मुख्यालय के आला अफसर कार्यों के प्रति सजगता का एक रोचक मामला प्रकाश में आया है। वर्तमान समय में अयोध्या और गोरखपुर जेल परिक्षेत्र की किसी भी जेल में वरिष्ठ अधीक्षक तैनात नहीं है। ऐसा तब है जब कारागार मुख्यालय में दो वरिष्ठ अधीक्षकों को तैनात कर रखा गया। वर्तमान समय में केंद्रीय कारागार नैनी के रंग बहादुर और केंद्रीय कारागार नैनी से ही निलंबित होकर बहाल हुए शशिकांत सिंह को मुख्यालय में तैनात कर रखा गया है। जबकि गोरखपुर और अयोध्या परिक्षेत्र में वरिष्ठ अधीक्षक नहीं होने से इन परिक्षेत्र के करीब एक दर्जन से अधिक जेलों की दंडात्मक कार्यवाही की फाइलों का निस्तारण मुख्यालय स्तर से किया जा है। इन परिक्षेत्रों की मंडलीय कारागार पर वरिष्ठ अधीक्षक की जगह अधीक्षक तैनात कर रखे गए हैं।

Uttar Pradesh

गाजियाबाद में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और एरोसिटी, शहर को मिलेगी नई पहचान

उत्तर प्रदेश का प्रमुख शहर गाजियाबाद अब एक बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहा है। सरकार द्वारा प्रस्तावित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और एरोसिटी प्रोजेक्ट इस शहर की तस्वीर बदलने वाला साबित हो सकता है। करीब 2200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली इस योजना का शिलान्यास जल्द होने की संभावना है जिससे लंबे […]

Read More
homeslider International

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता आज इस्लामाबाद में, JD वेंस समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे, पाकिस्तान में हाई अलर्ट

इस्लामाबाद। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव को कम करने के लिए आज पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में उच्च स्तरीय शांति वार्ता शुरू होने जा रही है। इस ऐतिहासिक बातचीत से पहले दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं, जबकि शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए […]

Read More
homeslider International

‘क्विक डील’ से बड़ी कूटनीतिक जीत की तैयारी में ट्रंप? होर्मुज को लेकर नई रणनीति पर नजर

नया लुक डेस्क इस्लामाबाद/वॉशिंगटन। ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। पाकिस्तान में आज दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच अहम वार्ता प्रस्तावित है। इस बातचीत का नेतृत्व अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस द्वारा किए जाने की संभावना है, जो इस्लामाबाद में ईरानी प्रतिनिधियों […]

Read More