ज़ाइडस लाइफ़साइंसेज ने भारत में पहली बार लॉन्च की किफायती, ड्रग-फ्री हैंडहेल्ड सांस की डिवाइस पेपेअर’टीएम

WhatsApp Image 2026 02 19 at 5.03.53 PM 1

लखनऊ। एक इनोवेशन-आधारित इंटरनेशनल लाइफ-साइंसेज कंपनी, ज़ाइडस लाइफ़साइंसेज लिमिटेड (अपनी सहायक/संबद्ध कंपनियों सहित, जिसे आगे “ज़ाइडस” कहा गया है), ने पेपेअर’टीएम लॉन्च किया है। यह भारत का पहला किफायती ऑसिलेटिंग पॉजिटिव एक्सपायरेटरी प्रेशर (ओपीईपी) डिवाइस है, जिसमें 3-रेज़िस्टेंस सिस्टम दिया गया है। यह डिवाइस सीओपीडी, अस्थमा और ब्रोन्किइक्टेसिस से पीड़ित मरीजों में छाती की जकड़न कम करने, बलगम साफ करने और सांस लेने में सुधार करने में मदद करता है। पेपेअर’टीएम एक इनोवेटिव, ड्रग-फ्री, हैंडहेल्ड डिवाइस है, जिसका डिजाइन पेटेंटेड है। भारत में 90 लाख से अधिक मरीज गंभीर सांस के रोगों से पीड़ित हैं। इन मरीजों में अत्यधिक और लगातार बलगम बनना एक आम समस्या है, जिसके लिए रोज़ाना उपयोग योग्य एयरवे क्लीयरेंस समाधान की आवश्यकता होती है। पेपेअर’टीएम को ऐरोडेल टेक्नोलॉजी इन्नोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौते के तहत लॉन्च किया जा रहा है। यह एक भारतीय मेडिकल डिवाइस कंपनी है, जो ड्रग-डिलीवरी पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन को सरल बनाने पर काम करती है। रोगी-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाते हुए, ज़ाइडस लाइफ़साइंसेज ने पेपेअर’टीएम को किफायती कीमत 990 रुपये प्रति यूनिट में उपलब्ध कराया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

ईयू ने भारत में खोला पहला ‘मोबिलिटी ऑफिस’, डॉ. जयशंकर ने किया उद्घाटन

 

लॉन्च के अवसर पर ज़ाइडस लाइफ़साइंसेज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर शर्विल पटेल ने कहा, “ज़ाइडस में पेशेंट-सेंट्रिक इनोवेशन का मतलब है स्वास्थ्य सेवाओं को इस तरह आगे बढ़ाना, जिससे रोज़मर्रा की देखभाल मरीजों के लिए अधिक सुलभ हो सके। पेपेअर’टीएम के साथ, जो भारत का पहला किफायती ओपीईपी डिवाइस है, हम एक ड्रग-फ्री, हैंडहेल्ड समाधान पेश कर रहे हैं, जिसे सीओपीडी, अस्थमा और ब्रोंकिएक्टेसिस से पीड़ित मरीजों की बेहतर सांस लेने में मदद के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस लॉन्च के माध्यम से हम श्वसन स्वास्थ्य को आगे बढ़ाने के अपने प्रयासों का विस्तार करने के लिए उत्साहित हैं।” ओपीईपी एक ऐसी थेरेपी है, जिसमें हैंडहेल्ड वाली पारदर्शी डिवाइस उपयोग की जाती है। यह सांस छोड़ते समय दबाव और कंपन पैदा करता है, जिससे जमे हुए बलगम को ढीला करने, श्वसन नलिकाओं को खोलने और बलगम को बाहर निकालने में मदद मिलती है। पेपेअर’टीएम क्षतिग्रस्त म्यूकोसिलियरी मार्गों को साफ करने, वायुमार्ग में रुकावट दूर करने, खांसी कम करने और बेहतर चिकित्सीय परिणाम देने में सहायक है। क्लिनिकल दिशानिर्देशों में ओपीईपी आधारित एयरवे क्लीयरेंस की सिफारिश की गई है, लेकिन व्यवहार में इसकी सीमित किफायती उपलब्धता के कारण बड़ी संख्या में मरीज इससे वंचित रह जाते हैं। पेपेअर’टीएम इसी पहुंच की कमी को दूर करने का प्रयास करता है।

ये भी पढ़ें

‘राज्य घाटे में हैं, फिर भी मुफ्त योजनाएं बांट रहे’, फ्रीबीज पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी

 

भारत में श्वसन रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके पीछे अत्यधिक और लगातार वायु प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन के कारण एलर्जी कारकों और ओज़ोन में बदलाव, तेज़ शहरीकरण, और फेफड़ों की पुरानी बीमारियों की देर से पहचान जैसे कई कारक मौजूद हैं। ज़ाइडस लाइफ़साइंसेज भारत की प्रमुख रेस्पिरेटरी दवा कंपनियों में से एक है, जिसका ओरल और इनहेलेशन थेरेपी में लंबा अनुभव है। कंपनी ओरल ब्रोंकोडायलेटर सेगमेंट में डेरिफीलिन® के साथ अग्रणी है, जो भारत में सबसे अधिक लिखी जाने वाली मिथाइलजैंथीन दवाओं में से एक है। इसी आधार पर ज़ाइडस ने इनहेलेशन पोर्टफोलियो में भी मजबूत उपस्थिति बनाई है, जिसमें इनहेल्ड कॉर्टिकोस्टेरॉइड (आईसीएस) + लॉन्ग-एक्टिंग बीटा2-एगोनिस्ट (एलएबीए), एलएबीए + लॉन्ग-एक्टिंग मस्कैरेनिक अंटागोनिस्ट (एलएएमए), और सिंगल इनहेलर ट्रिपल थेरेपी (एसआईटीटी) शामिल हैं। कंपनी ने फोर्ग्लिन® के साथ सबसे पहले एलएबीए+एलएएमए पेश किया और फोर्ग्लिन® प्लस के साथ एसआईटीटी की शुरुआत की। इसके बाद इनोवेशन जारी रखते हुए, रोज़ाना एक बार ली जाने वाली ट्रिपल थेरेपी जैसे ओडिहेल®जी और यूमीफ्लो® प्लस भी लॉन्च की गईं।

 

 

 

Spread the love

iPhone 18 Pro
homeslider Technology

iPhone 18 Pro हो सकता है महंगा! नए 2nm चिप और दमदार कैमरे के साथ कीमत बढ़ने की चर्चा तेज

iPhone 18 Pro : Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लॉन्च से पहले ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नई iPhone 18 सीरीज की घोषणा नहीं की है, लेकिन विभिन्न लीक और टेक रिपोर्ट्स में दावा […]

Spread the love
Read More
Mathura Electrocution Accident
homeslider Uttar Pradesh

11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटने से गई युवक की जान

मथुरा में हाईटेंशन लाइन का कहर Mathura Electrocution Accident :  थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव तैयापुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पानी की टंकी के पास अचानक 11 केवी (11 हजार वोल्ट) की हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई। इसकी चपेट में आने से युवक […]

Spread the love
Read More
homeslider National

सोनम वांगचुक मामले में बड़ा अपडेट, केंद्र बोला- मेदांता शिफ्टिंग का विरोध नहीं करेंगे

Sonam Wangchuk Latest News : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य और अस्पताल शिफ्टिंग मामले में केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में कहा है कि उन्हें मेदांता अस्पताल ले जाने पर कोई आपत्ति नहीं है। मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि […]

Spread the love
Read More