सप्तशक्ति संगम गोरक्ष प्रांत का भव्य समापन समारोह

Untitled 8 copy 18
  • मातृ शक्ति ने लिया सप्तसंकल्प

नया लुक संवाददाता

गोरखपुर। सरस्वती बालिका विद्यालय सूर्यकुंड गोरखपुर में सप्तशक्ति संगम समापन समारोह का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर पूजा श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट) विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर अर्चना तिवारी( गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय गोरखपुर) कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में  निधि द्विवेदी( क्षेत्रीय संयोजिका सप्तशक्ति संगम) तथा मुख्य वक्ता के रूप में आदरणीय यशोधरा आर्य (प्रांत कार्यवाहिका अवध प्रांत),  पूनम ओझा तथा विद्यालय प्रबंधकीय समिति के पदाधिकारियों में प्रोफेसर शैल पांडे (अध्यक्ष) डॉक्टर नीना अस्थाना( मंत्री )तथा गोरक्ष प्रांत के विभिन्न महानगरों से आई हुई 1500 विद्वत मातृ शक्तियां उपस्थिति रहीं।

डॉ अर्चना तिवारी ने सप्त संकल्प की व्याख्या करते हुए सभी मातृ शक्तियों को संकल्प दिलाया। सप्त संकल्पों के प्रकटीकरण के लिए उन्होंने श्रीमद भगवद्गीता के उस श्लोक की भी व्याख्या की जिसमे सप्त शक्ति संकल्प का आधार दिया गया है। यह विद्या भारती द्वारा संचालित एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जो मातृशक्ति को जागरूक, संगठित और सशक्त बनाने के लिए समर्पित है। यह 7 शक्तियों—कीर्ति, , वाणी, स्मृति, मेधा, धृति और क्षमा—का संगम है, जिसका उद्देश्य नारी शक्ति के माध्यम से परिवार, संस्कृति और समाज में सकारात्मक परिवर्तन व राष्ट्र निर्माण करना है।

सप्त शक्ति के 7 मुख्य आयाम (विद्या भारती के अनुसार) मातृशक्ति/कुटुम्ब शक्ति, संस्कार शक्ति (सरस्वती), शिक्षा,
धर्म शक्ति (दुर्गा/सीता/सावित्री), सेवा शक्ति (लक्ष्मी/शीतला), पर्यावरण शक्ति (पृथ्वी/गंगा),वीर शक्ति (वीरांगना),राष्ट्रीय शक्ति (भारत माता) हैं। विद्या भारती संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ‘सप्तशक्ति संगम’ कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को समाज में अपनी सक्रिय और नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित कर रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की वंदना से हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या  रश्मि श्रीवास्तव नें समस्त अतिथियों का स्वागत -सम्मान तथा परिचय कराया।

इसी क्रम में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित गोरक्ष प्रांत शिशु शिक्षा समिति एवं जन शिक्षा समिति द्वारा विभिन्न विद्यालयों एवं संस्कार केंद्रों में आयोजित सप्तशक्ति संगम कार्यक्रमों का विस्तृत वृत प्रस्तुत किया।कार्यक्रम अध्यक्ष  निधि द्विवेदी जी ने अपने उद्बोधन में समस्त मातृ शक्तियों को संबोधित करते हुए पंच परिवर्तनों के बिंदुओं पर विस्तृत विवेचना प्रस्तुत की तथा कहा कि व्यष्टि से समष्टि के कल्याण के सूत्र भारतीय संस्कृति में निहित हैं। भारतीय संस्कृति विश्व को मार्ग दिखाने वाली है तधा मातृ शक्तियों को सप्त शक्तियों के जागरण के लिए आह्वान किया।

इसी क्रम में विद्यालय की छात्रा बहनों ने आदिशक्ति गीत की मनोहर प्रस्तुति की। मातृ शक्तियों ने सप्त शक्तियों के जागरण का संकल्प लिया। प्रमुख वक्ता पूजा श्रीवास्तव ने अपने प्रस्तावित विषय व्यक्ति से परमेष्टि की ओर पर विस्तृत व्याख्या की तथा सप्त शक्तियों के जागरण पर विशेष बल दिया। यशोधरा जी ने मातृ शक्तियों से संवाद स्थापित करते हुए बालिका शिक्षा के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। पूजा श्रीवास्तव  ने अपने वक्तव्य में कहा कि नारी ही सृजनकर्ता है। वह समाज को संस्कारित करने वाली है। संपूर्ण नारी प्रकृति स्वरूपा है। उन्होंने माता सीता के आदर्श चरित्र को अपने जीवन में अपनाने के लिए मातृ शक्तियों को प्रेरित किया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गयी गणेश वंदना एवं होली नृत्य गीत की सुंदर सम्मोहक प्रस्तुति ने समस्त मातृ शक्तियों को एक सूत्र में बांधे रखा। सप्तशक्ति संगम की जिला संयोजिका डॉक्टर अर्चना शुक्ला ने समस्त आगत गणमान्य अतिथियों एवं मातृ शक्तियों तथा विद्यालय परिवार के प्रति आभार ज्ञापित किया गया। वंदे मातरम गीत के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Spread the love

Maharajganj News
Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

35 लाख रुपए कीमत के 110 खोए मोबाइल बरामद चार माह में 1.25 करोड़ के 417 फोन लौटाए उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj News:तकनीक आधारित पुलिसिंग में महराजगंज पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है।पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीक की मदद से 110 […]

Spread the love
Read More
Share Market Today
Business Uttar Pradesh

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, HDFC Bank में सबसे ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स-निफ्टी की धीमी शुरुआत Share Market Today: घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी दिन कमजोर शुरुआत की। वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के बीच BSE सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग और चुनिंदा ब्लूचिप शेयरों पर दबाव देखने को मिला, […]

Spread the love
Read More
ABIS Founders' Day
Education Uttar Pradesh

बचपन स्कूल और AB इंटरनेशनल स्कूल ने आज भव्य रूप से मनाया 16 वां फाउंडर्स डे

16 वर्ष का यह सफर किसी तपस्या और साधना से कम नहीं – डायरेक्टर अंजली बी.के. त्रिपाठी बोले- सहयोग से विद्यालय का सपना हो रहा साकार उमेश चन्द्र त्रिपाठी ABIS Founders’ Day :  नौतनवां के बचपन स्कूल और AB इंटरनेशनल स्कूल ने आज अपना फाउंडर्स डे सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर बच्चों ने स्कूल में […]

Spread the love
Read More