यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: गोमतीनगर विस्तार से चार तस्करों को पकड़ा, 92 लाख का अवैध गांजा बरामद

WhatsApp Image 2026 02 14 at 3.49.39 PM

     3,70 कुंतल अवैध गांजा, एक ट्रक, पांच मोबाइल फोन, एक जियो वाई-फाई, एक स्कार्पियो व 9300 रुपए की नकदी बरामद

     ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा कर यूपी की स्पेशल टास्क फोर्स ने शनिवार को गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र से ग्रेटर नोएडा पुलिस ने नशे के चार तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। एसटीएफ टीम को इनके पास से 3,70 कुंतल अवैध गांजा, एक ट्रक, पांच मोबाइल फोन, एक जियो वाई-फाई, एक स्कार्पियो व 9300 रुपए की नकदी बरामद हुई है। एसटीएफ के मुताबिक बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 92.50 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

‘ट्रस्ट, ट्रांसफॉर्मेशन और टाइमली डिलीवरी’ बना नए उत्तर प्रदेश का मंत्र: योगी आदित्यनाथ

मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यूपी एसटीएफ की टीम ने शनिवार गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र गांजा तस्करी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का राजफाश किया है। एसटीएफ ने गिरोह के चार शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3,70 कुंतल अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 92.50 लाख रुपये आंकी गई है।
एसटीएफ के मुताबिक पिछले कुछ दिनों लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों और राज्यों में मादक पदार्थों की सप्लाई करने में तस्कर सक्रिय हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार को मुखबिर द्वारा एसटीएफ को सूचना मिली कि एक गिरोह है जो ट्रक में लादकर भारी मात्रा में अवैध गांजा लेकर तस्कर कहीं सप्लाई करने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

पिता और पुत्र ही हैं पार्टी के मालिक! निषाद पार्टी में परिवारवाद पर सवाल

इस सूचना पर एसटीएफ टीम मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर ट्रक व स्कार्पियो सहित चार लोगों को धरदबोचा। जिनकी पहचान बाराबंकी जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र कमरिया बाग निवासी मयंक जायसवाल, बीकेटी लखनऊ निवासी जीतू श्रीवास्तव उर्फ दद्दा, इंदिरा नगर निवासी पारितोष त्रिपाठी व नालंदा बिहार निवासी कुलदीप यादव के रूप में हुई। एसटीएफ के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो अंतरराज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की सप्लाई करते हैं और इनका तार यूपी के अलावा अलग-अलग राज्यों से जुड़े हुए होने की बात सामने आई है। इनके पास से बरामद अवैध गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 92.50 लाख रुपए बताई जा रही है।

 

 

Spread the love

Uttar Pradesh

अखिलेश के खिलाफ मंत्रियों ने खोला मोर्चा, चौधरी भूपेंद्र सिंह और राजभर ने गिनाए पुराने कारनामे*

अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे: चौधरी भूपेंद्र सिंह सपा राज में पत्रकार को जिंदा जलाया गया था, अखिलेश पर चौधरी भूपेंद्र का तीखा प्रहार PDA मतलब परिवार, दौलतमंद और अपराधी: ओम प्रकाश राजभर ‘लोकतंत्र की देते हैं दुहाई और इमरजेंसी वाली कांग्रेस से करते हैं गलबहियां’: भूपेंद्र और राजभर Lucknow : […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

बलरामपुर गार्डन में 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला शुरू

पुस्तकें मन एकाग्र करती हैं जोड़ती हैं परम्पराओं से : ब्रजेश पाठक ईशा मीशा की प्रस्तुतियों ने मोहा मन Lucknow : ‘पुस्तकें मन एकाग्र करती हैं। अपने इतिहास और परंपराओं से जोड़ती हैं, जबकि मोबाइल फोन में सब कुछ अच्छा नहीं।’ यह बातें उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेले का उद्घाटन करते हुए […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

एक्शन मोड में सोनौली के नवागत थानाध्यक्ष

जाम,तस्करी और कटिंग पर चलेगा पुलिस का डंडा  कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं – थानाध्यक्ष उमेश चन्द्र त्रिपाठी Sonauli, Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा के अंतर्राष्ट्रीय महत्व के प्रमुख कस्बे सोनौली में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और स्थानीय मुद्दों के निस्तारण के लिए थाना प्रभारी विशाल शुक्ला […]

Spread the love
Read More