ट्रेन के कोच में फंदे से लटका मिला युवक का शव, रक्सौल जंक्शन पर सनसनी

bihar train coach deadbody suicide 1770996795

बिहार के मोतिहारी जिले में स्थित रक्सौल जंक्शन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ट्रेन के स्लीपर कोच से अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। युवक का शव फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा। जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 15273, यानी सत्याग्रह एक्सप्रेस वाशिंग पिट में खड़ी थी। ट्रेन की नियमित सफाई और रखरखाव का काम चल रहा था। इसी दौरान कर्मचारियों की नजर स्लीपर कोच S-5 पर पड़ी, जहां बर्थ नंबर 57 के पास एक युवक का शव चेन से लटका हुआ मिला।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है। उसके गले पर रस्सी जैसे निशान पाए गए हैं, जो सामान्य आत्महत्या से अलग प्रतीत हो रहे हैं। यही कारण है कि पुलिस हत्या की आशंका को भी गंभीरता से जांच रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे कोच को तत्काल खाली कराकर जांच शुरू की गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बागपत : लंगूर का प्यार, डीएम की साड़ी खींचकर रोक दी राह

वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से कई नमूने और साक्ष्य एकत्र किए हैं। जांच अधिकारियों का मानना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत किस परिस्थिति में हुई और क्या यह आत्महत्या है या सुनियोजित हत्या। रेल प्रशासन के लिए यह घटना चिंता का विषय बन गई है, क्योंकि ट्रेन रक्सौल पहुंचने के बाद सफाई के लिए खड़ी की गई थी और दिल्ली रवाना होने से पहले ही यह मामला सामने आया। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि युवक कोच में कब और कैसे पहुंचा, और इतनी देर तक किसी की नजर उस पर क्यों नहीं पड़ी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामला रहस्य बना हुआ है और जांच एजेंसियां सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हैं।

Horoscope
Astrology homeslider

शनिवार के दिन इन राशियों के चमकेगी किस्मत

Horoscope मेष : आप आज आत्मविश्वास से भरे हैं स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है। आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उसपर सवाल खड़े किये जायेंगे। यही बेहतर होगा कि आप किसी को अपने खिलाफ राय बनाने का मौका ना दें। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रगति […]

Read More
Lucknow
Crime News

लखनऊ पुलिस ने लौटाए 233 गुमशुदा मोबाइल, कीमत 50.44 लाख रुपये

खोए मोबाइल मिलने के बाद पीड़ितों में दौड़ी खुशी की लहर, पुलिस को दिया धन्यवाद ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ की पश्चिमी जोन की पुलिस ने नाउम्मीद हो चुके गुमशुदा मोबाइल फोन को शुक्रवार को वास्तविक मोबाइल स्वामियों को अपने कार्यालय बुलाकर उनके हाथों मोबाइल फोन थमाया तो मानो उनके भीतर खुशी की लहर […]

Read More
Education homeslider

UPPSC PCS 2025: प्रीलिम्स रिजल्ट पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

UPPSC PCS Mains Exam  :  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की पीसीएस भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने PCS प्रारंभिक परीक्षा के पहले घोषित परिणाम को रद्द करते हुए आयोग को संशोधित मेरिट लिस्ट जारी करने का निर्देश दिया है। कोर्ट के इस फैसले […]

Read More