उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एक विशाल पदयात्रा आयोजित की गई है जो बाली इंटर कॉलेज निचलौल से आरंभ होकर चौक तिराहा तहसील गेट मुख्य चौराहा होते हुए मंडी परिषद निचलौल पर जाकर एक सभा में तब्दील हो गई। पदयात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित निवर्तमान प्रदेश महासचिव अवधेश सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही नहीं कल पूरे देश के श्रमिक संगठनों और मजदूरों के हित में कार्य करने वाले सामाजिक संस्थाओं ने भी पूरे देश में नए मनरेगा कानून के विरोध में एक दिन का बंद रखा था जिसका व्यापक असर देखा गया। इसलिए हमारी भाजपा सरकार से मांग है कि श्रमिक विरोधी वी जी राम जी योजना को निरस्त करते हुए कांग्रेस सरकार द्वारा बनाई गई पुरानी मनरेगा योजना को वापस करे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
ये भी पढ़े
विदेश मंत्रालय की डिजिटल पहलों से भारतीय डायस्पोरा की सुरक्षा हुई मजबूत
पदयात्रा के समापन के बाद सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा पिछले लगभग डेढ़ महीने से महराजगंज जनपद में अभी तक 30 से ज्यादा मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जनसंवाद का आयोजन सफलता पूर्वक कर लिया गया है जिसका परिणाम आज पदयात्रा में मनरेगा मजदूरों की बड़ी संख्या में भागीदारी से प्रतीत होता है। सभा को मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी, त्रिभुवन मिश्रा एवं शरद सिंह बबलू ने संबोधित करते हुए कहा इस मनरेगा ने कोरोना जैसे भीषण त्रासदी में भी जब सभी रोजगार धंधे बंद हो गए थे तब गांव में रोजगार पैदा करके गरीबों के खातों में नगद धन पहुंचाकर लोगों की रक्षा की। उस मनरेगा कानून को भाजपा सरकार समाप्त करना चाहती है। पूर्व प्रत्याशी एवं वरिष्ठ नेता शरदेंदु पांडे एवं सदामोहन उपाध्याय ने भी सभा को संबोधित किया और कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने 2024 लोकसभा के घोषणा पत्र में इस बात का ऐलान किया कि कांग्रेस की सरकार आने पर मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 400 की जाएगी सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद पांडे ने किया तथा सफल संचालन मनरेगा प्रभारी कपिल देव शुक्ला द्वारा किया गया पदयात्रा में किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनीत सिंह के साथ बड़ी संख्या में मजदूरों ने हरि पट्टी पहनकर भाग लिया।
ये भी पढ़े
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एक विशाल पदयात्रा आयोजित की गई है जो बाली इंटर कॉलेज निचलौल से आरंभ होकर चौक तिराहा तहसील गेट मुख्य चौराहा होते हुए मंडी परिषद निचलौल पर जाकर एक सभा में तब्दील हो गई पदयात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने किया कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित निवर्तमान प्रदेश महासचिव अवधेश सिंह ने सभा की संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही नहीं कल पूरे देश के श्रमिक संगठनों और मजदूरों के हित में कार्य करने वाले सामाजिक संस्थाओं ने भी पूरे देश में नए मनरेगा कानून के विरोध में एक दिन का बंद रखा था जिसका व्यापक असर देखा गया इसलिए हमारी भाजपा सरकार से मांग है कि श्रमिक विरोधी वी जी राम जी योजना को निरस्त करते हुए कांग्रेस सरकार द्वारा बनाई गई पुरानी मनरेगा योजना को वापस करे पदयात्रा के समापन के बाद सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा पिछले लगभग डेढ़ महीने से महराजगंज जनपद में अभी तक 30 से ज्यादा मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जनसंवाद का आयोजन सफलता पूर्वक कर लिया गया है
ये भी पढ़े
लखनऊ विश्वविद्यालय में ‘समता संवर्धन मार्च’ पर रोक, छात्रों और पुलिस में टकराव
जिसका परिणाम आज पदयात्रा में मनरेगा मजदूरों की बड़ी संख्या में भागीदारी से प्रतीत होता है सभा को मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी और शरद सिंह बबलू ने संबोधित करते हुए कहा इस मनरेगा ने कोरोना जैसे भीषण त्रासदी में भी जब सभी रोजगार धंधे बंद हो गए थे तब गांव में रोजगार पैदा करके गरीबों के खातों में नगद धन पहुंचाकर लोगों की रक्षा की उस मनरेगा कानून को भाजपा सरकार समाप्त करना चाहती है सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता शरदेंदु पांडे ने किया तथा सफल संचालन मनरेगा प्रभारी कपिल देव शुक्ला द्वारा किया गया पदयात्रा में किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनीत सिंह के साथ बड़ी संख्या में मजदूरों ने हरि पट्टी पहनकर भाग लिया पदयात्रा में मुख्य रूप से पूर्व प्रत्याशी सदामोहन उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह,जय प्रकाश लाल,गोपाल शाही,राजन शुक्ला, श्रमिक नेता यू पी सिंह,राम बहादुर सिंह ,चंद्रजीत भारती, राम नारायण प्रसाद, यंत्री प्रसाद मौर्य, हृदय नारायण पांडे, चंदन तिवारी,बख्शीस अली, अफजल अब्बासी, जाहिर खान,हरिकेश पटेल,आनंद कन्नौजिया,दिनेश यादव,उमेश साहनी,रुद्र नाथ द्विवेदी,राजेंद्र प्रसाद,तेज बहादुर पांडे,हरि लाल भारती, गोवर्धन प्रसाद, यूसुफ अंसारी, जलालुद्दीन अंसारी, इनायत खान, इसरार खान,मनव्वर अली,जावेद खान,इंद्र मणि यादव, रविन्द्र राय,अभय मणि त्रिपाठी,किरण देवी,संध्या भारती, पुनीता देवी,मनसा देवी,सहित सैकड़ों की संख्या में मनरेगा मजदूर एवं किसान पदयात्रा में उपस्थित रहे।।
