रामपुर के बाद अब बाराबंकी में अधिवक्ता की सरेराह गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में फैली सनसनी

 

  • वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी बाराबंकी सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे
  • पुलिस फोर्स जब-तक पहुंचते कातिल मौके से भाग निकले
  • पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर पुलिस कर रही पड़ताल
  • सफेदाबाद क्षेत्र स्थित असैनी मोड़ के पास हुई घटना का मामला

  ए अहमद सौदागर

लखनऊ। रामपुर जिले के जिला पंचायत कार्यालय में बुधवार को अधिवक्ता फारूक अहमद की गोली मारकर हुई हत्या का रामामला थमा भी नहीं थमा कि अब बाराबंकी जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद के असैनी मोड़ के पास शुक्रवार को अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब असलहों से लैस बेखौफ बदमाशों ने मुख्तार अंसारी के करीबी बताए जाने वाले अधिवक्ता शोएब किदवई उर्फ बॉबी को गोलियों से छलनी कर मौत की नींद सुला दिया। अंधाधुंध हुई फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फैल गई और स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई। बदमाशों ने जिस तरह से उसे गोलियों की बौछार कर मौत के घाट उतारा वह पुलिस के इकबाल पर सवाल है। अधिवक्ता की सरेराह गोली मारकर हुई हत्या की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन एसपी बाराबंकी सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़े

यूपी विधानसभा में बेरोजगारी पर तीखी बहस, सत्ता और विपक्ष आमने-सामने

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

बाराबंकी जिले के रहने वाले अधिवक्ता शोएब किदवई उर्फ बॉबी कचहरी में अधिवक्ता थे और वह माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी माने जाने वाले शुक्रवार को अपनी बलिनो कार से कहीं जा रहे थे कि जैसे ही वह शहर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद के असैनी मोड़ पर पहुंचे थे कि तभी असलहों से लैस बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। गोली लगते ही शोएब किदवई उर्फ बॉबी की मौके पर ही मौत हो गई। बेखौफ होकर बदमाश उन पर गोलियां बरसा रहे थे। उन लोगों ने अधिवक्ता पर करीब 15 गोलियां चलाई, लेकिन उनके आधा दर्जन गोलियां लगी और गिर गए। पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़े

देहरादून के राजपुर रोड में जिम से निकलते ही युवक की सरेआम हत्या

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें गोली मारी, शरीर हिलाया फिर भागे

स्थानीय लोगों के ठिठक गए पांव, हमलावर अपने मंसूबों में कामयाब होकर असलहा लहराते हुए भाग निकले बेखौफ हत्यारे अधिवक्ता शोएब किदवई उर्फ बॉबी को जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे। यही वजह है कि गोली मारने के हत्यारों ने उसका शरीर हिलाकर देखा उसके बाद असलहा लहराते हुए भागे। स्थानीय लोगों ने अधिवक्ता शोएब को बचाने के लिए आगे बढ़ते, लेकिन गोलियों की तड़तड़ाहट के आगे उनके पांव ठिठक गए। असैनी मोड़ के आसपास रहने वाले लोगों ने शोएब को गोली मारते देख वहां मौजूद ग्रामीण और राहगीर मदद के लिए दौड़े तो हत्यारों ने उनकी तरफ असलहा तान दिया और उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि गोलियों की बौछार के दौरान असैनी मोड़ पर भगदड़ मच गई और लड़खड़ाकर कई स्थानीय लोगों को गिरकर चोट लग गई। जबकि पुलिस अधिकारी इससे इन्कार कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गोली मारने के बाद हत्यारों ने शोएब की शरीर को हिलाया और मरा देख असलहा लहराते हुए मौके से भाग निकले। दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या होने की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

 

Politics Uttar Pradesh

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

     उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज! अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एक विशाल पदयात्रा आयोजित की गई है जो बाली इंटर कॉलेज निचलौल से आरंभ होकर चौक तिराहा तहसील गेट मुख्य चौराहा होते हुए मंडी परिषद निचलौल पर जाकर एक सभा में तब्दील हो […]

Read More
Education Uttar Pradesh

लखनऊ विश्वविद्यालय में ‘समता संवर्धन मार्च’ पर रोक, छात्रों और पुलिस में टकराव

लखनऊ।  विश्वविद्यालय में शुक्रवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब विभिन्न छात्र संगठनों ने यूजीसी के समर्थन और सामाजिक न्याय से जुड़ी मांगों को लेकर ‘समता संवर्धन मार्च’ निकालने की कोशिश की। छात्रों का कहना था कि यह मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जाना था, जिसकी पूर्व सूचना […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

भदोही में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का दौरा, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को भदोही जनपद के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां का स्थलीय निरीक्षण किया। दौरे के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने विपक्षी दल समाजवादी पार्टी पर निशाना […]

Read More