शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने मां की रॉड से हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेशफतेहपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और शर्मनाक घटना सामने आई है। मालवा थाना क्षेत्र के बरमतपुर गांव में एक युवक ने शराब के लिए पैसे न मिलने पर अपनी ही मां पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 43 वर्षीय माया देवी के रूप में हुई है। उनके पति रामचंद्र रैदास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बड़ा बेटा अरविंद कुमार (23 वर्ष) शराब का आदी है और अक्सर अपनी मां से पैसों की मांग करता था। घटना वाले दिन शाम करीब 4 बजे अरविंद नशे की हालत में घर पहुंचा और मां से शराब के लिए पैसे मांगे।

ये भी पढ़े

हल्द्वानी मंडी में युवक-युवती की पत्थरों से कुचलकर निर्मम हत्या

जब माया देवी ने पैसे देने से इनकार किया तो अरविंद आपा खो बैठा। उसने घर में मौजूद लोहे की रॉड से मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में माया देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी वहीं बैठकर अपनी मां को तड़पता देखता रहा। घर से चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने खून से लथपथ माया देवी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़े

मुख्यमंत्री धामी ने देखी गौ संरक्षण पर आधारित फिल्म ‘गौदान’

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे दीवान के पूर्व मोड़ नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पिता की शिकायत के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें ये भी पढ़े

Central UP Uttar Pradesh

प्रतिभा यादव ने किया माता पिता का नाम रोशन

सेवानिवृत जेल अधीक्षक की बेटी ने यूपी पीसीएस में प्राप्त की सफलता कार्याधिकारी पंचायती राज के पद पर हुआ चयन लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग से सेवानिवृत हुए जेल अधीक्षक शिवकुमार यादव की बेटी प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर माता पिता के साथ लखनऊ का नाम रोशन किया है। […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

नोएडा: समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर ठगी और…

ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 गिरफ्तार नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में सरगना समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राइंडर (Grindr) ऐप पर लोगों से दोस्ती करते […]

Read More
Uttar Pradesh

लखनऊ: कोर्ट और एलडीए की लिखापढ़ी में उलझा मकान विवाद, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

राजधानी लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र स्थित जानकीपुरम सेक्टर-सी में एक मकान विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मामला कोर्ट और एलडीए (लखनऊ विकास प्राधिकरण) के बीच उलझा हुआ है, वहीं पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। पीड़िता किरण का आरोप है कि वह पिछले 9 महीनों से विकास […]

Read More