ICC के ‘हंटर’ से 10 दिन में बदले PCB के सुर…आखिर कैसे झुका पाकिस्तान

नई दिल्ली। ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ खेलने को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अब बैकफुट पर नजर आ रहा है। 15 फरवरी को कोलंबो में प्रस्तावित भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बहिष्कार की धमकी देने के करीब 10 दिन बाद पाकिस्तान को ICC के सामने झुकना पड़ा है। हालांकि PCB ने अब तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार आज इस पर मुहर लग सकती है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान घरेलू दर्शकों के सामने अपने यू-टर्न को सही ठहराने के लिए फिलहाल कोई “उपयुक्त बहाना” तलाश रहा है, इसी वजह से आधिकारिक ऐलान में देरी की जा रही है।

अहम बातें एक नजर में…

  • 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा IND vs PAK मुकाबला
  • आज PCB कर सकती है आधिकारिक घोषणा
  • ICC के सख्त रुख के आगे झुकने पर मजबूर हुआ पाकिस्तान

कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?

इस विवाद की जड़ बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) से जुड़ी है। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में T20 वर्ल्ड कप खेलने से इनकार कर दिया था। इसके बाद BCCI और BCB के बीच टकराव शुरू हुआ। इसी बीच पाकिस्तान बिना सीधे तौर पर प्रभावित हुए भी इस विवाद में कूद पड़ा और मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हवा देने की कोशिश की। हालांकि ICC ने सख्त कदम उठाते हुए बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया, जिससे पूरा समीकरण बदल गया। इसके बाद पाकिस्तान ने नया पैंतरा खेला। एक  फरवरी को पाकिस्तान ने एलान किया कि वह वर्ल्ड कप में हिस्सा तो लेगा, लेकिन भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगा।

ये भी पढ़े

25 रन, बड़ा असर: तिलक वर्मा की पारी की गावस्कर ने की तारीफ

पाकिस्तान की धमकी और ICC की दो-टूक

पाकिस्तान सरकार के इस ऐलान के बाद ICC ने तुरंत चेतावनी जारी की, लेकिन इसके बावजूद PCB अपने रुख पर अड़ा रहा। पाकिस्तान ने ICC के सामने कई शर्तें रख दीं और साफ कहा कि इन्हें मानने पर ही वह भारत के खिलाफ खेलने को तैयार होगा।

ICC के सामने PCB की बड़ी मांगें

  • बांग्लादेश को पूरा राजस्व हिस्सा दिया जाए
  • अगले साइकिल में बांग्लादेश को एक ICC इवेंट (अंडर-19 वर्ल्ड कप) दिया जाए
  • भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज दोबारा शुरू हो
  • T20 वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडशेक करें

ICC ने साफ किया रुख, ज्यादातर मांगें खारिज

  • द्विपक्षीय या त्रिकोणीय सीरीज ICC के अधिकार क्षेत्र में नहीं आती
  • भारत का बांग्लादेश दौरा तय करना भी ICC का काम नहीं है
  • हैंडशेक जैसी परंपराएं अनिवार्य नियमों में शामिल नहीं हैं,

हालांकि ICC ने यह जरूर स्पष्ट किया कि बांग्लादेश पर कोई पेनल्टी नहीं लगाई गई है और अंडर-19 वर्ल्ड कप की मेजबानी पर विचार किया जा सकता है।

24 घंटे का अल्टीमेटम और PCB की बैकफुट पर एंट्री

सूत्रों के मुताबिक, ICC ने PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी को 24 घंटे का समय दिया, ताकि वे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से चर्चा कर अंतिम फैसला ICC को बता सकें। इसके बाद से ही PCB का रुख नरम पड़ गया और अब संकेत साफ हैं कि पाकिस्तान 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैदान में उतरेगा।

बड़ा सवाल: धमकी थी या दबाव की राजनीति?

क्या भारत-पाकिस्तान मैच का बहिष्कार वाकई सिद्धांतों की लड़ाई थी, या फिर यह ICC पर दबाव बनाने की एक असफल रणनीति?

 

Sports

बुमराह की वापसी से मुंबई को राहत, लेकिन जैक्स-सैंटनर की गैरमौजूदगी बनी चिंता

IPL 2026 के आगाज से पहले मुंबई इंडियंस के कैंप से मिली खबरों ने टीम के माहौल को मिलाजुला बना दिया है। एक तरफ टीम को अपने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी से बड़ी राहत मिली है, तो वहीं दूसरी तरफ दो अहम विदेशी खिलाड़ियों की अनुपस्थिति ने टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा […]

Read More
Sports

IPL 2026 में विराट कोहली के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, एशिया के नंबर-1 बनने से बस 29 रन दूर

IPL 2026 के आगाज के साथ ही क्रिकेट फैंस की नजरें एक बार फिर दिग्गज बल्लेबाज  विराट कोहली पर टिक गई हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए कोहली सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है। […]

Read More
Sports

IPL 2026: क्या विराट कोहली तोड़ पाएंगे अपने 973 रन वाले रिकॉर्ड? जितेश शर्मा ने की भविष्यवाणी

IPL  के इतिहास में विराट कोहली का नाम हमेशा याद रखा जाएगा। RCB के लिए खेलते हुए उन्होंने 2016 सीजन में 973 रन बनाकर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो अभी तक किसी ने नहीं तोड़ा। आईपीएल 2026 से पहले RCB के खिलाड़ी जितेश शर्मा ने इस रिकॉर्ड को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उनका मानना […]

Read More