आगरा जिला जेल में बंदी से गिनती कटवाने के मांगे एक करोड़!

  • 24 दिन में चार फरारी फिर भी नहीं जागे जेल अधिकारी
  • अधीक्षक के बजाए अधीक्षक की पत्नी चला रही आगरा जेल
  • बेतहाशा वसूली से आक्रोश, जेल में कभी भी हो सकता बवाल

लखनऊ। 24 दिन में चार फरारी फिर भी नहीं जाग रहे जेल अधिकारी…आगरा जिला जेल अधिकारियों पर फरारी की घटनाओं के बाद भी कोई असर नहीं दिखाई पड़ रहा है। बेखौफ जेल अधिकारियों ने गिनती कटवाने और मशक्कत के लिए एक करोड़ रुपए की मांग की। यही नहीं इस जेल में जेल अधीक्षक के बजाए उनकी पत्नी जेल चला रही हैं। सुरक्षाकर्मियों को अवकाश देने से लेकर ड्यूटी लगाने का काम इन्हीं के हाथों में है। उधर जेल अधिकारियों ने इस गंभीर मसले पर चुप्पी साध रखी है।

ये भी पढ़े

UPSC ने DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को बताया अवैध

बीती पांच जनवरी को कन्नौज जेल से सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर दो बंदी जेल की चहारदीवारी फांद कर फरार हो गए। इस घटना को हुए अभी एक पखवारा भी नहीं बीत पाया था कि अयोध्या मंडलीय जेल से भी दो बंदी फरार हो गए। कन्नौज जेल में फरारी के लिए जेलर समेत दस लोगों को और अयोध्या जेल घटना के लिए वरिष्ठ अधीक्षक समेत 11 लोगों को निलंबित किया गया। अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों पर हुई इस कार्यवाही का आगरा जेल अधिकारियों पर कोई असर दिखाई नहीं पड़ा। बेखौफ अधिकारी इसके बाद भी बंदियों से वसूली करने में जुटे हुए है।

 

सूत्रों का कहना है कि बीते दिनों क्रिप्टो करेंसी मामले में पुलिस ने विनोद स्वामी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। जेल पहुंचते ही अधिकारियों ने बंदी का शोषण शुरू कर दिया। सूत्रों की माने तो बंदी विनोद स्वामी से मशक्कत के लिए एक करोड़ रुपए की मांग की। मांग नहीं पूरी होने पर बंदी को सफाई कमान (नालियों की गंदगी साफ करने) में लगाने की धमकी भी दी गई। यही नहीं बताया गया है कि जेल अधीक्षक जेलर नहीं अधीक्षक की पत्नी चला रही है। सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाने से लेकर अवकाश देने और कैंटीन की कमाई का हिसाब किताब रखने की जिम्मेदारी भी जेल अधीक्षक की पत्नी के हाथों में हैं। पत्नी के हाथों में कमान होने का मामला जेलकर्मियों के चर्चा का विषय बना हुआ है। उधर इस संबंध में जब आगरा जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा से बात करने का प्रयास किया तो उनका फोन नहीं उठा। मैसेज का भी जवाब देना उन्होंने मुनासिब नहीं समझा। परिक्षेत्र डीआईजी पी एन पांडेय ने भी फोन नहीं उठाया।

कब होगी आगरा जेल के भ्रष्टाचारी अफसर पर कार्रवाई

बीते सितंबर माह में हिंदू सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि आगरा जेल में अधीक्षक और जेलर ने लूट मचा रखी है। जेल में बंदियों से प्रतिदिन पांच से सात लाख रुपए की अवैध वसूली की जा रही है। मशक्कत के नाम पर बंदियों से छह हजार से कई लाख तक की वसूली की जा रही है। बंदियों के कल्याण के लिए संचालित की जा रही कैंटीन तो अफसरों की कमाई का मुख्य स्रोत बन गई है। कैंटीन की बिक्री में बढ़ोत्तरी करने के लिए जेल में बंदियों को घटिया भोजन परोसा जा रहा है। कैंटीन में जेल के बाहर आसानी से 15 रुपए में मिलने वाली खाद्य सामग्री को 50 से 60 रुपए में बेचा जा रहा है। जेल में प्रवेश की प्रतिबंधित वस्तुओं की कालाबाजारी की जा रही है। पान, बीडी, मसाला, सिगरेट, तंबाकू, गांजा, चरस और ब्लेड को अनाप शनाप दामों पर बेचा जा रहा है। शिकायत पर प्रमुख सचिव कारागार ने भी किसी भी भ्रष्ट जेल अधिकारी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई।

Health homeslider

फैटी लिवर से बचना है तो आज ही शुरू करें ये 3 सब्जियां, एक्सपर्ट की सलाह

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के चलते लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सही डाइट अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ खास सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। AIIMS के डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में एक […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More
Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन […]

Read More