नवलपरासी में कांग्रेस ने देवेंद्र राज कंडेल को सौंपी चुनावी अभियान की कमान

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नवलपरासी/नेपाल। नेपाली कांग्रेस ने आगामी चुनाव को देखते हुए नवलपरासी जिले में संगठनात्मक ताकत बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्रराज कंडेल को जिले के दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव अभियान की कमान सौंप दी गई है। केंद्रीय समिति ने उन्हें निर्वाचन परिचालन संयोजक नियुक्त करते हुए उम्मीदवारों को विजय दिलाने की विशेष जिम्मेदारी दी है।

केंद्रीय नेतृत्व की ओर से भेजे गए पत्र में निर्वाचन क्षेत्र नंबर 1 के उम्मीदवार विनोद कुमार चौधरी और क्षेत्र नंबर 2 के उम्मीदवार भीम बहादुर थापा (भरत) के पक्ष में माहौल बनाने, पार्टी इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित करने और केंद्रीय समिति ने बनाया निर्वाचन परिचालन संयोजक चुनावी गतिविधियों को तेज करने का निर्देश दिया गया है। पत्र पर पार्टी सभापति गगन‌ कुमार थापा के हस्ताक्षर हैं। पूर्व में नामांकन संबंधी विवाद के कारण कंडेल की उम्मीदवारी रद्द हो गई थी, जिसके बाद वे असंतुष्ट बताए जा रहे थे। अब पार्टी ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर संगठनात्मक एकता का संदेश दिया है। कार्यवाहक जिला सभापति विक्रम यादव ने कहा कि अब सभी मतभेद समाप्त हो चुके हैं और कंडेल जी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव अभियान को आगे बढ़ाएंगे।

homeslider International

पश्चिम एशिया का तनाव और ‘डिजिटल दुनिया’ पर मंडराता खतरा

नया लुक डेस्क पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच ईरान की ओर से आई हालिया चेतावनी ने वैश्विक चिंता को एक नए आयाम पर पहुंचा दिया है। यह चिंता सिर्फ सैन्य टकराव तक सीमित नहीं, बल्कि दुनिया की डिजिटल संरचना-इंटरनेट-तक फैलती दिखाई दे रही है। ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने संकेत […]

Read More
homeslider International

ट्रंप के दावों के बीच ईरान का बड़ा हमला: US बेड़े पर मिसाइल, कुवैत एयरपोर्ट निशाने पर

नया लुक डेस्क मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच हालात और गंभीर हो गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप के जीत के दावों के बीच ईरान ने अमेरिकी और क्षेत्रीय ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी विमानवाहक पोत USS Abraham Lincoln को निशाना बनाते हुए क्रूज मिसाइलें […]

Read More
homeslider International

ईरान ने F-18 जेट गिराने का दावा, अमेरिका ने खारिज किया ‘सफेद झूठ’

तेहरान/वॉशिंगटन। मध्य पूर्व में तनाव बढ़ता जा रहा है। ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका का एक F-18 फाइटर जेट मार गिराया है। इस दावे के साथ ईरान ने वीडियो भी जारी किया, जिसमें जेट पर एक चमकदार रोशनी गिरती दिख रही है और वह अनियंत्रित होकर नीचे गिरता दिखाई दे रहा है। […]

Read More