- दो करोड़ 50 कीमत के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- 499 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा, एक मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस,
- आधार कार्ड, एक डीसीएम व 2,220 रुपए की नकदी बरामद
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। ANTF यूनिट वाराणसी और ANTF यूनिट आगरा की संयुक्त टीम ने सोमवार को चंदौली जिले के कोतवाली क्षेत्र के सर्विस लेन के पास से डीसीएम से भरा गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 499 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा, ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल फोन, आधार कार्ड व 2,220 रुपए की नकदी बरामद हुई है। एएनटीएफ के उपनिरीक्षक आदित्य नारायण सिंह ने बताया कि सोमवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ तस्कर डीसीएम में अवैध मादक पदार्थ लादकर चंदौली जिले कोतवाली क्षेत्र के सर्विस लेन होते हुए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस सूचना पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नाकेबंदी कर डीसीएम को रोककर जांच-पड़ताल की गई तो डीसीएम से 499 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा मिला। यह मंजर देख ANTF टीम ने मौके से दो तस्करों बलिया जिले के गडवार थाना क्षेत्र के बलसेरा गांव निवासी प्रमोद गुप्ता व बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित पचपेरा निवासी अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में बताया कि यह लोग गौतमबुद्ध नगर डीसीएम मालिक के कहने पर उड़ीसा राज्य अवैध गांजा लेकर अपने गाड़ी मालिक के हाथों देने जा थे। एएनटीएफ टीम के मुताबिक बरामद अवैध गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ पचास लाख रुपए बताई जा रही है।
