- तीन किलो 60 ग्राम अवैध अफीम, एक स्विफ्ट डिजायर कार
- तीन मोबाइल फोन व 900 रुपए की नकदी बरामद
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। मुरादाबाद जिले के कटघर थाना क्षेत्र के रामपुर रोड से एएनटीएफ यूनिट मेरठ ने ऐसे लोगों को दबोचा है जो महंगी कार में रखकर मादक पदार्थ (अफीम) बेचते थे। तस्कर मुरादाबाद बस स्टैंड पर एक बड़े तस्कर को बिहार से लाकर अवैध अफीम देने के लिए आए थे। एएनटीएफ टीम ने सोमवार को दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर इनके पास से तीन किलो 60 ग्राम अवैध अफीम, एक स्विफ्ट डिजायर कार, तीन मोबाइल फोन व 900 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 18 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है। एएनटीएफ कटघर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
एएनटीएफ यूनिट के पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा स्विफ्ट डिजायर कार में मादक पदार्थ लाकर मुरादाबाद जिले के बस स्टैंड पर किसी के हाथों बेचने की फिराक में हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना एएनटीएफ यूनिट मेरठ के उपनिरीक्षक राहुल कुमार सिंह स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर मौके से दो लोगों को धरदबोचा।
उपनिरीक्षक राहुल कुमार सिंह के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम बिहार राज्य के मझौलिया थाना क्षेत्र स्थित बेतिया निवासी रवि कुमार व बदायूं जिले के बिसौली थाना क्षेत्र के जरारा गांव निवासी सुनील कुमार बताया। एएनटीएफ के मुताबिक दोनों तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वह अवैध अफीम अपने बिहार निवासी अपने चाचा उसके बताए गए स्थान मुरादाबाद बस स्टैंड के पास एक सुनील नाम के हाथों सौंपने जा रहे थे। एएनटीएफ के पुलिस महानिरीक्षक का कहना है कि बरामद अवैध अफीम की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 18 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।
