पत्रकार पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

देहरादून। दून पुलिस ने पत्रकार हेम भट्ट के दो हमलावरों को पकड़ लिया। तीसरे की तलाश जारी है। बीते 6 फरवरी को एमकेपी कालेज के निकट हेम पर तीन स्कूटी सवारों ने हमला किया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल दो आरोपियों मोहम्मद कैफ (21) पुत्र समर अहमद व मोहम्मद ताबिश (20) पुत्र रियाज अहमद, दोनों निवासी गांधी रोड, को हिरासत में लेकर पूछताछ की। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 6 फरवरी की शाम वे समीर निवासी मेहूंवाला से इनामुला बिल्डिंग के पास से रेसकोर्स जाने के लिए स्कूटी में लिफ्ट लेकर जा रहे थे। रास्ते में हॉर्न देने के बावजूद वाहन को साइड न देने पर उन्होंने वादी का वाहन रोक लिया, जिससे विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गई। पुलिस घटना में शामिल समीर निवासी मेहूंवाला की तलाश कर रही है तथा हिरासत में लिए गए आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

शांति विहार, हरिद्वार बाईपास रोड निवासी हेम भट्ट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 6 फरवरी 2026 को रेसकोर्स रोड पर मुड़ते समय स्कूटी सवार तीन अज्ञात युवकों ने उनकी स्कूटी रोककर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु०अ०सं० 26/26 के तहत धारा 126(2), 115(2), 352 व 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया। इस मुद्दे के तूल पकड़ने पर उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने भी बैठक कर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पत्रकार हेम भट्ट के आवास पर जाकर हालचाल लिया।

Crime News

नौतनवां पुलिस को बड़ी सफलता: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की घटना का खुलासा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां पुलिस ने गत दिनों घर में घुसकर हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बीती 23 मार्च 2026 को वादिनी की अनुपस्थिति में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात, 15 साड़ियां, चावल, 60 हजार रुपये […]

Read More
Crime News

PRV पुलिसकर्मियों ने दिखाई इंसानियत,सड़क हादसे में घायल की मदद कर जीता लोगों का दिल

महुली थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर चौराहे के पास हुई दो बाइकों के टक्कर आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जनपद के महुली थाना क्षेत्र में PRV पुलिसकर्मियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की तत्परता से मदद की। पुलिस की इस संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की स्थानीय लोगों द्वारा जमकर सराहना की जा […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More