उत्तराखंड में अब डिजिटल शिक्षा प्रणाली से सुसज्जित होंगे विद्यालय

देहरादून। जिले के राजकीय संचालित माध्यमिक विद्यालयों में ‘प्रोजेक्ट उत्कर्ष’ के अंतर्गत डिजिटल एवं उन्नत शिक्षण सुविधाओं के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विद्यार्थियों को आधुनिक, तकनीक-सक्षम एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा-कक्षों को स्मार्ट शिक्षण प्रणाली से सुसज्जित करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। जिला प्रशासन ने शिक्षा के आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ी पहल करते हुए जनपद के 168 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट शिक्षण व्यवस्था लागू की है। कुल 3.67 करोड़ रुपये की लागत से 884 स्मार्ट टीवी स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे प्रत्येक कक्षा को डिजिटल शिक्षण प्रणाली से जोड़ा जा रहा है। स्मार्ट टीवी के माध्यम से कक्षाओं में ऑडियो-वीडियो कंटेंट, ई-लर्निंग मॉड्यूल एवं डिजिटल पाठ्य सामग्री का उपयोग किया जाएगा, जिससे शिक्षण प्रक्रिया अधिक प्रभावी और रोचक बनेगी। यह पहल सरकारी विद्यालयों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के साथ विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षा वातावरण प्रदान करेगी और डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

इस योजना के अंतर्गत जिले के छह विकासखंडों में संचालित 168 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा-कक्षों हेतु 884 स्मार्ट टीवी क्रय किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य प्रत्येक विद्यालय में डिजिटल शिक्षण सुविधा समान रूप से उपलब्ध कराना तथा ग्रामीण एवं शहरी विद्यालयों के मध्य डिजिटल अंतर को कम करना है।

स्मार्ट टीवी की स्थापना से विद्यालयों में शिक्षण प्रक्रिया अधिक प्रभावी, रोचक एवं सहभागितापूर्ण बनेगी। इसके माध्यम से दीक्षा पोर्टल, पीएम ई-विद्या, ई-सामग्री, शैक्षिक वीडियो, वर्चुअल कक्षाएं तथा अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग संभव होगा। इससे विद्यार्थियों की अवधारणात्मक समझ, सहभागिता एवं शैक्षणिक गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार अपेक्षित है। जिला प्रशासन द्वारा कक्षा-कक्षों के आकार एवं छात्र संख्या को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट टीवी दो आकारों में क्रय किए जा रहे हैं, जिनमें 43 इंच छोटे एवं मध्यम आकार के कक्षों के लिए तथा 55 इंच बड़े कक्षों के लिए स्मार्ट टीवी शामिल हैं। इस परियोजना के लिए कुल 3 करोड़ 67 लाख रुपये की धनराशि जिला खनन निधि, देहरादून से स्वीकृत की गई है। इससे पूर्व जिले के सभी सरकारी विद्यालयों को 5 करोड़ रुपये के सीएसआर फंड से फर्नीचर उपलब्ध कराया जा चुका है। स्मार्ट टीवी का क्रय जैम पोर्टल के माध्यम से ई-टेंडर प्रक्रिया द्वारा पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धात्मक प्रणाली के अंतर्गत किया गया है। निविदा प्रक्रिया में देश के विभिन्न राज्यों की 12 फर्मों ने प्रतिभाग किया।

homeslider Uttarakhand

CM धामी ने मंत्रियों के मध्य विभागों का किया बंटवारा

देहरादून। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद किए गए इस आवंटन में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने पास ही रखे हैं। अब तक मुख्यमंत्री के पास 35 से अधिक विभागों […]

Read More
Analysis homeslider Uttarakhand

यूपी में बड़ा सियासी फेरबदल तय, योगी कैबिनेट विस्तार से साधेंगे नए समीकरण

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के ठीक बाद अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी में जुट गई है और कैबिनेट का नया खाका बनाने की प्रक्रिया तेज हो चुकी है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक […]

Read More
homeslider Uttarakhand

धामी न केवल धाकड़ हैं, बल्कि अब धुरंधर बन चुके हैं : राजनाथ सिंह

हल्द्वानी। धामी सरकार के “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि धामी न केवल धाकड़ हैं, बल्कि अब धुरंधर बन चुके हैं”।  अब 2027 के चुनाव में छक्के मारते हुए तीसरी बार सीएम बनेंगे। शनिवार को स्थानीय एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित विशाल जनसभा में केंद्रीय रक्षा […]

Read More