गाजर से हटकर ट्राय करें मटर का हलवा, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का मन करेगा

अगर आप रोज-रोज गाजर का हलवा खाकर बोर हो चुके हैं, तो अब कुछ नया ट्राय करने का वक्त है। हरी मटर से बनने वाला हलवा न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। खास बात यह है कि यह रेसिपी कम समय में तैयार हो जाती है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। मटर का हलवा बनाने के लिए आपको ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती। इसके लिए 2 कप ताजी हरी मटर, 3/4 कप खोया, 3/4 कप चीनी, 2 टेबलस्पून देसी घी, एक छोटी चम्मच इलायची पाउडर, कटे हुए बादाम और पिस्ता चाहिए।

ये भी पढ़े

RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: “BJP संघ की पार्टी नहीं, भारत में हिंदू ही हैं और कोई नहीं”

 

सबसे पहले हरी मटर को छीलकर उबाल लें। उबलने के बाद मटर को अच्छे से मसलकर या ग्राइंड कर पेस्ट बना लें। अब एक कढ़ाही में देसी घी गर्म करें और उसमें कटे हुए बादाम-पिस्ता को हल्का सा भून लें। ड्राई फ्रूट्स सुनहरे होते ही इन्हें अलग निकाल लें। अब उसी कढ़ाही में मटर का पेस्ट डालें और धीमी आंच पर करीब 2–3 मिनट तक भूनें, ताकि कच्चापन खत्म हो जाए। इसके बाद इसमें खोया और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। लगातार चलाते हुए हलवे को तब तक पकाएं, जब तक वह गाढ़ा न हो जाए। आखिर में इलायची पाउडर डालें और ऊपर से भुने हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें। गरमागरम मटर का हलवा स्वाद में इतना बेहतरीन होता है कि यह गाजर के हलवे को भी टक्कर दे देता है।

ये भी पढ़े

UGC प्रावधानों को लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन, लखनऊ पुलिस का एक्शन, 100 लोगों पर FIR दर्ज

 

 

Lifestyle

इस ईद घर पर बनाएं लखनवी किमामी सेवई, स्वाद से सबको कर देंगे दीवाना

ईद का मौका हो और मीठा ना बने, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। अगर आप इस बार कुछ खास और हटकर ट्राई करना चाहते हैं, तो लखनऊ की फेमस किमामी सेवई आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। यह सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि शाही स्वाद का अनुभव है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर किमामी […]

Read More
Lifestyle

जैतून का तेल और शहद का सही तरीका अपनाएं, बनें स्वस्थ और तंदुरस्त

अगर आप भी गर्मियों में अपनी त्वचा को लेकर परेशान हैं, तो ये सवाल जरूर मन में आता होगा—क्या कोई आसान और असरदार घरेलू उपाय है? जवाब है हाँ! आपकी किचन में मौजूद जैतून का तेल और शहद आपकी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आपने कई बार सुना होगा कि जैतून […]

Read More
Lifestyle

खाली गमले में उगाएं ताजा पुदीना: बिना बीज के आसान तरीका जो पूरी गर्मी देगा हरा-भरा पौधा

गर्मी के मौसम में पुदीना हर घर की जरूरत बन जाता है। चाहे छाछ हो, रायता हो या फिर चटनी—पुदीना न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है। ऐसे में अगर घर पर ही ताजा पुदीना मिल जाए तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। अच्छी बात यह है कि पुदीना […]

Read More