- अयोध्या जिले की नदी में मिला अजय गौड़ का शव
- अपहरण कर हत्या किए जाने की आंशका, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, अधिकारी मौके पर
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। संदिग्ध हालात में पांच फरवरी 2026 लापता बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अजय गौड़ का शव रविवार को अयोध्या जिले की सरयू नदी में उतराता मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सब इंस्पेक्टर अजय गौड़ की मौत पुलिस की भीषण विफलता का सुबूत है। चार दिन से तफ्तीश का दावा कर रही पुलिस अपने ही सहयोगी को नहीं बचा सकी।
सर्विलांस से लेकर मुखबिर तंत्र तक की कवायदें घुटने टेक कर रह गई। आंशका जताई जा रही है कि अजय गौड़ के साथ कोई अनहोनी हुई है। जांच-पड़ताल में जुटे पुलिस अफसरों का कहना है कि इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है। पुलिस मामले की पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मूल रूप से देवरिया जिले के रहने वाले बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। वह रोज की तरह ड्यूटी कर रहे थे कि पांच फरवरी 2026 को अचानक संदिग्ध हालात में कहीं लापता हो गए। इस मामले में पुलिस उनकी तलाश कर रही थी कि रविवार को अयोध्या जिले की सरयू नदी में उनका शव मिलने से पुलिस महकमे में ही नहीं बल्कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वर्दी सहित शव मिलने की खबर मिलते ही परशुरामपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव की पहचान अपने सब इंस्पेक्टर अजय गौड़ के रूप में की। वहीं सब इंस्पेक्टर अजय गौड़ की मौत की खबर जैसे ही घरवालों को मिली तो कोहराम मच गया और आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। पुलिस अफसरों के मुताबिक इस मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है।
