सूर्यवंशी का बड़ा ‘वैभव’- एक ऐसा खतरनाक खिलाड़ी, जिसने बनाया कई इतिहास, जानें पूरा कारनामा….

  • वैभव सूर्यवंशी ने खेली ऐतिहासिक पारी, कुछ 30 छक्के दागे
  • अंडर-19 वर्ल्ड कप में जीते दो बड़े अवॉर्ड, 150 रन केवल बाउंड्री से
  • ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने, 15 चौके और उतने ही छक्के

U19 World Cup 2026 : आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत के पीछे जिस खिलाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह हैं ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही टीम इंडिया को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था और इसकी सबसे बड़ी वजह वैभव सूर्यवंशी का शानदार फॉर्म और आत्मविश्वास था। फाइनल मुकाबले में उन्होंने जो प्रदर्शन किया, उसने न सिर्फ भारत को चैंपियन बनाया बल्कि उन्हें इतिहास के पन्नों में भी दर्ज करा दिया।

ये भी पढ़े

चमत्कार नहीं, मन का बदलाव ही असली दर्शन है: प्रेमानंद

फाइनल में खेली ऐतिहासिक पारी

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत का सामना इंग्लैंड से था। टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में वैभव ने उपयोगी पारियां जरूर खेली थीं, लेकिन बड़ी पारी का इंतजार था। इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उन्होंने इस इंतजार को खत्म कर दिया। वैभव सूर्यवंशी ने महज 80 गेंदों में 175 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।

दो बड़े अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास

फाइनल मुकाबले में शानदार शतक के लिए वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही पूरे टूर्नामेंट में उनके निरंतर प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी दिया गया। इसी के साथ वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच और पूरे टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट – दोनों खिताब अपने नाम किए।

पूरे टूर्नामेंट में रहा दमदार प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन सिर्फ फाइनल तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल सात मैच खेले और 62.71 के शानदार औसत से 439 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 41 चौके और 30 छक्के देखने को मिले। वैभव ने टूर्नामेंट में तीन अर्धशतकीय पारियों के साथ एक शतकीय पारी भी खेली, जो फाइनल मुकाबले में आई।

अवॉर्ड मिलने पर क्या बोले वैभव

दो बड़े अवॉर्ड जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि यह पल उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा, “बहुत अच्छा लग रहा है। यह पूरी तैयारी और सपोर्ट स्टाफ की मेहनत का नतीजा है। एशिया कप और उससे पहले की सीरीज से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला। मैं यह अवॉर्ड पूरे सपोर्ट स्टाफ को डेडिकेट करता हूं।”

तैयारी और आत्मविश्वास को बताया सफलता की कुंजी

वैभव ने आगे कहा कि टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत से ही एक निश्चित प्रोसेस को फॉलो किया और उसी पर भरोसा बनाए रखा। उन्होंने बताया कि पिछले आठ-नौ महीनों से टीम और सपोर्ट स्टाफ लगातार एक साथ काम कर रहे थे। उसी तैयारी ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। वैभव ने कहा, “मुझे अपनी स्किल्स पर पूरा भरोसा है। मुझे पता है कि मैं बड़े मैचों और दबाव में परफॉर्म कर सकता हूं, इसलिए मैं पूरे टूर्नामेंट में कॉन्फिडेंट रहा।”

ये भी पढ़े

प्रतापगढ़: सर्राफा व्यवसायी से लाखों की लूट, इलाके में हड़कंप

भारतीय क्रिकेट को मिला नया सितारा

वैभव सूर्यवंशी का यह प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है। अंडर-19 स्तर पर इस तरह का आत्मविश्वास और निरंतरता यह दिखाती है कि आने वाले वर्षों में भारतीय क्रिकेट को एक और बड़ा सितारा मिलने वाला है।

 

 

Sports

IPL 2026: ऋषभ पंत की बैटिंग पोजीशन पर बहस, नंबर 3 पर खेलने की मिली सलाह

आईपीएल 2026 के आगाज से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत की बल्लेबाजी पोजीशन चर्चा का विषय बनी हुई है। साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने सुझाव दिया है कि पंत को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। उनका कहना है कि आंकड़े भी यही बताते हैं कि पंत इस […]

Read More
Sports

बिना मैच खेले ही सूर्या की छलांग, ICC रैंकिंग में बड़ा बदलाव

आईसीसी की नई टी20 रैंकिंग सामने आ गई है और इस बार भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है। हालांकि ज्यादा मुकाबले नहीं हुए, फिर भी कुछ खिलाड़ियों की रैंकिंग में बदलाव हुआ है। सबसे ज्यादा चर्चा में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव रहे, जिन्हें बिना खेले ही फायदा मिल गया। रैंकिंग में अभिषेक […]

Read More
Sports

जब क्रिकेट का जुनून मिला बिजनेस से, आर्यमन बिरला बने RCB के नए चेयरमैन

कभी क्रिकेट के मैदान पर अपनी पहचान बनाने वाले आर्यमन बिरला अब आईपीएल की दुनिया में एक नए रोल में नजर आएंगे। IPL 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को नया चेयरमैन मिल गया है और यह जिम्मेदारी अब आर्यमन बिरला निभाएंगे। आर्यमन बिरला का नाम भले ही एक बड़े बिजनेस परिवार से जुड़ा हो, […]

Read More