- जार्ज लेने के बाद दल-बल के साथ सड़क पर पैदल चलकर किया भ्रमण
- आम जनता से शालीनता से पेश आएं पुलिसकर्मी: नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। राजधानी लखनऊ सहित अलग-अलग जिलों में सिंघम के नाम से जाने वाली आईपीएस अफसर चारू निगम सुल्तानपुर जिले की पुलिस अधीक्षक बनीं और शुक्रवार को पदभार ग्रहण भी कर लिया। उन्होंने जार्ज लेने के बाद पहले अधीनस्थों से मुलाकात की और उसके बाद फोर्स के साथ पूरे शहर का पैदल गस्त कर जायजा लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद अखबारनवीसों से बात करते हुए चारू निगम ने कहा कि शासन उनपर विश्वास जताते हुए उन्हें जिले की जिम्मेदारी दी है, जिस पर खरा उतरने की उनकी हर कोशिश होगी।
पदभार ग्रहण करने के बाद अधीनस्थों से मुलाकात कर फोर्स के साथ सड़क पर निकल पड़ीं और पूरे शहर का पैदल सफर तय गहनता से जायजा लिया। उन्होंने अधीनस्थों से दो टूक शब्दों में कहा कि आम जनता से पुलिस शालीनता से पेश आएंगे और अगर किसी मातहत ने लापरवाही बरतते दिखाई दिया तो ठीक नहीं होगा।
