आग का गोला बनी बस, जानलेवा धुएं के बीच यात्रियों ने इस तरह बचाई जान

  • हैदराबाद-विजयवाड़ा बस में आग से हुई भीषण घटना
  • धुएं से मचा हड़कंप; 39 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही एक निजी यात्री बस में अचानक आग लग गई। यह घटना कंचिकचेरला पुलिस स्टेशन क्षेत्र में नंदीगामा के पास कीसारा टोल प्लाजा पार करने के तुरंत बाद हुई। बस में उस समय कुल 39 यात्री सवार थे, जो समय रहते बस से बाहर निकल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस के इंजन के पिछले हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा। धुआं देखकर ड्राइवर ने तुरंत सतर्कता दिखाई और बस को सड़क किनारे रोक दिया। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन ड्राइवर और कंडक्टर की सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

ये भी पढ़े

चमत्कार नहीं, मन का बदलाव ही असली दर्शन है: प्रेमानंद

आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह धू-धूकर जलने लगी। यात्रियों ने बस से कूद-फांदकर अपनी जान बचाई और अपना सामान भी निकाल लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जानलेवा धुंए के बीच यात्रियों ने जानपर खेलकर अपनी जिंदगी बचाई। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी के मरने की खबर नहीं आई थी।

ये भी पढ़े

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कारनामा, अंडर-19 वर्ल्ड कप में जीते दो बड़े अवॉर्ड; ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

National

वीकेंड पर नहीं चलेगी संसद, किरन रिजिजू का बड़ा ऐलान, रामनवमी पर भी रहेगा अवकाश

संसद के कामकाज को लेकर केंद्र सरकार ने नया निर्णय लिया है। संसदीय कार्यमंत्री किरन रिजिजू ने बताया कि अब शनिवार और रविवार को संसद की बैठक नहीं होगी। पहले इन दिनों सदन चलाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन अब इसे बदल दिया गया है। दरअसल, इस महीने पहले भी कई छुट्टियां रही थीं, […]

Read More
National

पश्चिम एशिया संकट पर सर्वदलीय बैठक, कई दल शामिल, टीएमसी ने किया बहिष्कार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात को देखते हुए भारत में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी मुद्दे पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार ने नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसद भवन में आयोजित इस बैठक में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई प्रमुख नेता शामिल हुए, लेकिन तृणमूल […]

Read More
Analysis homeslider National

धर्म बदलते ही खत्म होगा SC दर्जा, सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया सख्त नियम

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक ऐसा फैसला सुनाया जिसने सामाजिक न्याय की पूरी बहस को फिर से गरमा दिया है। अदालत ने साफ कहा कि हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अलावा किसी और धर्म में जाने वाला व्यक्ति अनुसूचित जाति का दर्जा तुरंत खो देता है। यह फैसला आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट […]

Read More