वैभव सूर्यवंशी ने रचा क्रिकेट इतिहास! U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 175 रन ठोक बने वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर

Untitled 9 copy 5

नई दिल्ली। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ऐसी ऐतिहासिक पारी खेली, जिसने क्रिकेट की दुनिया में नया रिकॉर्ड बना दिया। महज 80 गेंदों में 175 रन ठोककर वैभव ने न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। यह पारी अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल इतिहास की सबसे तेज शतकीय पारी रही, जबकि टूर्नामेंट के इतिहास में यह दूसरा सबसे तेज शतक भी दर्ज हो गया।

एक पारी, कई वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • वैभव सूर्यवंशी ने इस धमाकेदार इनिंग के साथ कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए
  • अंडर-19 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
  • डेवाल्ड ब्रेविस का रिकॉर्ड तोड़ा (2022 में 18 छक्के)
  • अब तक एक सीजन में 23 छक्के ठोक चुके हैं,

एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के- U19 वर्ल्ड कप

वैभव सूर्यवंशी : 23 (2026)

डेवाल्ड ब्रेविस : 18 (2022)

फिन एलेन : 18 (2018)

 टूर्नामेंट का दूसरा सबसे तेज शतक

वैभव ने महज 52 गेंदों में शतक पूरा किया, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। इस मामले में टॉप पर हैं, विल मलाजुक- 51 गेंद में शतक भारतीय खिलाड़ियों में सबसे तेज U-19 शतक अब भी राज बावा (69 गेंद) के नाम है।

यूथ वनडे में 100 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी ने यूथ वनडे क्रिकेट में भी इतिहास रच दिया है। वे  100 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले U-19 बल्लेबाज बन गए हैं।

दूसरे स्थान पर हैं : जवाबद अबरार (बांग्लादेश) 55 छक्के

175 रन-भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा U19 वर्ल्ड कप स्कोर

फाइनल मुकाबले में वैभव ने.. 15 चौके, 15 छक्के की मदद से 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप में किसी भी भारतीय बल्लेबाज का अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।

Spread the love

Sports

विप्रज निगम का सपना हुआ साकार, एशियन गेम्स टीम में चयन

Lucknow:  जापान के नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय T20 क्रिकेट टीम में चयन होने पर युवा ऑलराउंडर विप्रज निगम भावुक हैं। भारतीय टीम की नीली जर्सी पहनने का बचपन का सपना अब साकार होने जा रहा है। विप्रज ने कहा कि इस खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उनके […]

Spread the love
Read More
Sports

T20I रैंकिंग में अय्यर को बड़ा फायदा, ईशान को नुकसान

ICC Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष T20 इंटरनेशनल और वनडे खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। T20 बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बड़ी छलांग लगाई है। अय्यर सात पायदान ऊपर चढ़कर 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में 627 रेटिंग अंक हैं। अय्यर ने […]

Spread the love
Read More
Sports

एशियन गेम्स में अधिकृत चिकित्सक के रूप में जापान जायेंगे डॉ मनोज

Varanasi: वाराणसी के सुप्रसिद्ध चिकित्सक और स्वास्थ्य लेखक डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव,भारतीय कुश्ती संघ की तरफ़ से जापान में प्रस्तावित एशियन गेम्स मे आफिसियल चिकित्सक के रूप में जापान जा रहे हैं। जापान में 19 सितम्बर से चार अक्टूबर तक एशियन गेम्स चलेगा । चार अक्टूबर को समापन समारोह आयोजित होगा।विदित है कि डॉ मनोज […]

Spread the love
Read More