चीनी मिलों में 1270 पदों के सापेक्ष में सिर्फ 260 अधिकारी!

  • कब तक रिटायर अधिकारियों के भरोसे चलेंगी चीनी मिलें
  • उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ का हाल बेहाल
  • रिटायर कर्मियों को अस्थाई नियुक्ति देने का सिलसिला बदस्तूर जारी

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ का अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण हाल बेहाल हो गया है। संघ में अधिकारियों की कमी होने की वजह से एक एक अधिकारी के पास कई कई अनुभागों की जिम्मेदारी सौंप रखी गई है। यही नहीं संघ में दर्जनों अधिकारियों से रिटायरमेंट के बाद भी लंबे समय से काम लिया जा रहा है। प्रदेश का चीनी मिल संघ कब तक रिटायरमेंट कर्मियों के भरोसे चलेगा। यह सवाल संघ के कर्मियों और अधिकारियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही है। वहीं दूसरों चीनी मिल अधिकारी परिषद ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सेवानिवृत आयु सीमा को 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष किए जाने की मांग की है।

ये भी पढ़े

मुख्यमंत्री के गृह जनपद की जेल के तैनाती में हुआ खेल!

मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि संघ से संबद्ध दो दर्जन सहकारी चीनी मिलों में करीब 14 हजार पद सृजित है। इस पदों के सापेक्ष में मात्र करीब 2700 कार्मिक कार्यरत हैं। इसी प्रकार संघ और चीनी मिलों में अधिकारियों के करीब 1270 पद स्वीकृत है। इन पदों के सापेक्ष में मात्र 260 अधिकारी ही कार्यरत है। बताया गया है कि संघ और चीनी मिलों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों में बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी करीब सेवानिवृत हो गए। इन सेवानिवृत अधिकारियों और कर्मियों में से दर्जनों की संख्या अस्थाई नियुक्ति प्रदान का दी गई है। बड़ी तादाद में अधिकारियों और कर्मियों के सेवानिवृत होने के बाद सहकारी चीनी मिल संघ और संबद्ध चीनी मिलों की स्थिति और दयनीय हो गई है।

ये भी पढ़े

जुमे की नमाज़ के दौरान इस्लामाबाद की इमामबाड़गाह में भीषण धमाका…दहशत में डूबी राजधानी

परिषद ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ की सेवा शर्तों में संशोधन करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि संघ में सेवानिवृत की आयु सीमा को 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष की जाए। परिषद ने कहा है कि प्रदेश सरकार में जब सेवानिवृत की आयु सीमा 58 वर्ष थी उस समय उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लिमिटेड में सेवानिवृत की आयु सीमा 60 वर्ष थी। वर्तमान समय में प्रदेश सरकार/शासन में सेवानिवृत की आयु 60 वर्ष हो जाने के बाद कई सहकारी संस्थाओं में सेवानिवृत की आयु सीमा को 62 वर्ष किया भी जा चुका है।

रिटायर कर्मियों को सौंप रखी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ और चीनी मिलों में सेवानिवृत अधिकारियों का बोलबाला है। संघ कार्यालय में सेवानिवृत हुए प्रधान प्रबंधक तकनीकी विनोद अग्रवाल, मुख्य लेखाधिकारी सतेंद्र सिंह, वाहन प्रभारी एसपी सिंह, सतेंद्र श्रीवास्तव, हीरालाल पाल समेत दर्जनों से अधिकारियों और कर्मियों को आज भी अस्थाई नियुक्ति के बाद एक्सटेंशन देकर लगातार काम कराया जा रहा है। इन सेवानिवृत अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंप रखी गई है। इसी प्रकार दर्जन भर चीनी मिलो में सेवानिवृत हो चुके पीसीएस अधिकारियों को बतौर महाप्रबंधक (जीएम) तैनात कर रखा गया है। इस संबंध जब संघ की प्रबंध निदेशक ईशा दुहन से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं उठा।

homeslider Maharastra National

महाराष्ट्र में सियासी सरगर्मी तेज: शिंदे-फडणवीस की देर रात बैठक, सतारा विवाद पर टकराव

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में सतारा विवाद को लेकर घमासान मचा हुआ है। शिवसेना-बीजेपी गठबंधन के भीतर बढ़ते तनाव के बीच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने देर रात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ पर मुलाकात की। विधानसभा में दिनभर चले हंगामे के बाद हुई इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। […]

Read More
homeslider International

इजरायल नहीं रुकेगा! ट्रंप से बातचीत के बाद नेतन्याहू ने दी बड़ी चेतावनी

नया लुक डेस्क नई दिल्ली/तेल अवीव। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल ने अपने रुख को और स्पष्ट कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प से बातचीत के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ऐलान किया है कि ईरान और लेबनान पर सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी और देश अपने राष्ट्रीय हितों की […]

Read More
homeslider International

ईरान के दो ऊर्जा ठिकानों पर हमले का दावा, होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा तनाव

 ट्रंप के बयान और ईरान के दावे में टकराव नई दिल्ली/तेहरान। वैश्विक भू-राजनीति में एक बार फिर तनाव बढ़ता दिख रहा है। ईरान की ओर से दावा किया गया है कि उसके दो प्रमुख ऊर्जा संयंत्रों पर हवाई हमले हुए हैं। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब होर्मुज स्ट्रेट को लेकर 48 घंटे […]

Read More