पुलिस के हत्थे चढ़ा एक और आरोपी, खुलने लगे फायरिंग केस के राज

rohit shetty 4 1770286161 1

Entertainment : बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने मुंबई से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक हड़कंप मचा दिया था। जूहू इलाके में स्थित उनके बंगले के बाहर 1 फरवरी की देर रात अज्ञात बदमाशों ने हवाई फायरिंग की थी। इस सनसनीखेज घटना के बाद मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई थी। अब इस मामले में जांच आगे बढ़ते हुए पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, 1 फरवरी की रात करीब 12:45 बजे रोहित शेट्टी के घर के बाहर पांच राउंड हवाई फायरिंग की गई थी। घटना के समय इलाके में सन्नाटा था, लेकिन गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग सहम गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई। शुरुआती जांच में यह साफ हुआ कि फायरिंग का मकसद डर पैदा करना था। कुछ ही समय बाद इस घटना की जिम्मेदारी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया के जरिए ली। पोस्ट के जरिए रोहित शेट्टी को धमकी भी दी गई, जिसके बाद यह मामला हाई-प्रोफाइल बन गया और जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई।

ये भी पढ़े

भारत-अमेरिका ट्रेड डील फाइनल कराने में जयशंकर की बड़ी भूमिका

हथियार सप्लायर गिरफ्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने अब इस केस में एक और अहम आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आसाराम फासले उर्फ बाबू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इसी आरोपी ने फायरिंग में इस्तेमाल किया गया हथियार उपलब्ध कराया था। यह गिरफ्तारी जांच के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि इससे पूरे नेटवर्क की परतें खुलने की उम्मीद है। क्राइम ब्रांच ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद एस्प्लेनेड कोर्ट (किला कोर्ट) में पेश किया जाएगा। इससे पहले इस केस में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनकी पुलिस हिरासत की अवधि अब पूरी होने वाली है।

पुणे से जुड़ा स्कूटर कनेक्शन

जांच के दौरान पुलिस को फायरिंग में इस्तेमाल किए गए स्कूटर का सुराग पुणे से मिला। 3 फरवरी को सामने आया कि स्कूटर एक पुणे निवासी व्यक्ति से खरीदा गया था। आरोपी आदित्य गायकी ने यह स्कूटर करीब 30 हजार रुपये में खरीदा था और लेन-देन के सबूत के तौर पर सादे कागज पर हस्ताक्षर भी कराए गए थे। इसके बाद आदित्य गायकी और उसका साथी समर्थ पोमाजी स्कूटर को मुंबई के जुहू इलाके में एक तय स्थान पर छोड़ गए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों को सीधे शुभम लोनकर से निर्देश मिल रहे थे, जो इस पूरे मामले का अहम कड़ी माना जा रहा है।

शूटर की पहचान अब भी रहस्य

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि स्कूटर खरीदने से लेकर फायरिंग की घटना तक, आरोपियों को शूटर की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्हें केवल निर्देश दिए गए थे कि वाहन कहां छोड़ना है। बाद में शूटर ने उसी स्कूटर का इस्तेमाल कर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की।बताया जा रहा है कि इस तरह की कार्यप्रणाली पहले भी इस्तेमाल की जा चुकी है, जिसमें एक ही अपराध के लिए अलग-अलग छोटे समूह बनाए जाते हैं ताकि मुख्य साजिशकर्ता तक पहुंचना मुश्किल हो।

ये भी पढ़े

शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत सेंसेक्स 135 अंक फिसला, मिडकैप-स्मॉलकैप में तेज बिकवाली

फरार शूटर की तलाश जारी

हालांकि पुलिस ने कई अहम गिरफ्तारियां कर ली हैं, लेकिन रोहित शेट्टी के घर पर गोली चलाने वाला मुख्य शूटर अभी भी फरार है। उसकी तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही शूटर को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।फिलहाल रोहित शेट्टी के आवास की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पूरे मामले की जांच लगातार जारी है।

 

 

 

Spread the love

Akshay Kumar
Entertainment homeslider

मल्टी-स्टारर वेलकम टू द जंगल ने जीता दिल, सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ

Akshay Kumar निर्देशक अहमद खान की बहुचर्चित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ आखिरकार 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 2007 की सुपरहिट फिल्म ‘वेलकम’ का यह तीसरा भाग एक मल्टी-स्टारर एंटरटेनर है, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव और कई बड़े सितारे नजर आए हैं। फिल्म रिलीज होते ही […]

Spread the love
Read More
Entertainment

एडवांस बुकिंग में सुस्ती के बावजूद ‘वेलकम टू द जंगल’ से 15 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद

Welcome To The Jungle  : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार  की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म  जंगल में आपका स्वागत है रिलीज से पहले ही चर्चा के केंद्र में है। भारी-भरकम स्टारकास्ट और लोकप्रिय ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की विरासत के बावजूद फिल्म की एडवांस बुकिंग उम्मीदों के मुताबिक रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। हालांकि ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है […]

Spread the love
Read More
Entertainment

टीम इंडिया के पेसर आकाश दीप ने अक्षिता राज संग लिए सात फेरे, शादी की तस्वीरें वायरल

Akash Deep Marriage  :  भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते तेज गेंदबाज आकाश दीप  ने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत करते हुए अक्षिता राज के साथ विवाह कर लिया। वाराणसी के ताज गंगेस होटल में आयोजित पारंपरिक समारोह में दोनों ने परिवार, रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। शादी समारोह […]

Spread the love
Read More