शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

देहरादून। शिक्षा विभाग में लम्बे समय से रिक्त 2364 चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के पदों पर भर्ती शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को कौशल विकास विभाग के रोजगार प्रयाग पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। भर्ती में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जायेगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रोजगार प्रयाग पोर्टल पर चतुर्थ श्रेणी की जनदवार रिक्तयां प्रकाशित कर दी है। उत्तरकाशी जनपद में 135 पदों पर आवेदन मांगे गये हैं।

ये भी पढ़े

विश्व कैंसर दिवस आज: जागरूकता, रोकथाम और उम्मीद का संदेश

इसी प्रकार रूद्रप्रयाग में 106, टिहरी 268, ऊधमसिंह नगर 182, पिथौरागढ़ 197, पौड़ी 340, बागेश्वर 89, अल्मोड़ा 254, चमोली 179, चम्पावत 120, देहरादून 195, हरिद्वार 91 तथा नैनीताल में 208 पदों पर भर्ती की जायेगी। चयनित अभ्यर्थियों को महानिदेशालय कार्यालय, निदेशालय माध्यमिक शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा एवं अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण सहित एससीईआरटी, बोर्ड कार्यालय रामनगर, मण्डलीय अपर निदेशक कार्यालय माध्यमिक/प्राथमिक (गढ़वाल व कुमाऊं), समस्त डायट, मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी मध्यमिक व बेसिक कार्यालय सहित इंटर काॅलेज व हाईस्कूलों में रिक्त पदों के सापेक्ष तैनाती दी जायेगी। आउटसोर्स से तैनात कार्मिकों को प्रत्येक माह 15,000 रूपये मानदेय दिया जायेगा।

accidents homeslider Uttar Pradesh

कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों से भरी बस ट्रेलर से टकराई, चालक की मौत

उत्तर प्रदेश के Kanpur में मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। Panki थाना क्षेत्र के सरायमीता ओवरब्रिज पर तीर्थयात्रियों से भरी एक टूरिस्ट बस ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बस में करीब 57 […]

Read More
homeslider International

उत्तर कोरिया का बड़ा सैन्य परीक्षण, किम जोंग उन ने समुद्र की ओर दागीं 10 मिसाइलें

उत्तर कोरिया एक बार फिर अपने सैन्य परीक्षण को लेकर चर्चा में है। दक्षिण कोरियाई सेना के मुताबिक उत्तर कोरिया ने सिर्फ एक नहीं बल्कि लगभग 10 बैलिस्टिक मिसाइलें समुद्र की ओर दागी हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि ये मिसाइलें राजधानी Pyongyang […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

अखिलेश यादव बोले: भारत की ताकत गंगा-जमुनी तहज़ीब

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने देश की सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत पर जोर देते हुए कहा कि भारत की सबसे बड़ी पहचान उसकी गंगा-जमुनी तहज़ीब और साझा संस्कृति है। राजधानी Lucknow में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भारत में अलग-अलग धर्म और समुदाय के लोग एक-दूसरे के त्योहारों और […]

Read More