पालीथिन फैक्ट्रियों पर लगे रोक, व्यापारियों को न किया जाए परेशान ,नगर निगम जोन-8 अधिकारी से मिला व्यापार मंडल

  • ठेला रेवडी व दुकान वालो को पालीथिन प्रयोग पर परेशान न किया जाए-ललित सक्सेना

विजय श्रीवास्तव

लखनऊ।  शहर में पालीथिन के बढ़ते उपयोग और उससे होने वाली गंदगी को लेकर बुधवार को उतरेठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की टीम ने नगर निगम जोन-8 के नवागत अधिकारी विकास सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान व्यापारियों ने उन्हें डायरी, कैलेंडर व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया और साथ ही अपनी समस्याएं बिंदुवार रखीं। व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित सक्सेना ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पालीथिन पर रोक लगानी है। तो उसकी शुरुआत फैक्ट्रियों से होनी चाहिए, न कि ठेला-रेवड़ी और दुकानदारों को परेशान करके। उन्होंने कहा कि अगर उत्पादन स्तर पर ही पालीथिन बंद कर दी जाए तो न बाजार में पहुंचेगी, न बिकेगी और न ही नालियां जाम होंगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि व्यापार मंडल नगर निगम के हर जनहित अभियान में पूरा सहयोग करेगा, लेकिन इसके बदले व्यापारियों को बेवजह प्रताड़ित न किया जाए।

सेनटरी अधिकारी जितेन्द्र सिंह को समस्या लिस्ट देते अध्यक्ष ललित सक्सेना
सेनटरी अधिकारी जितेन्द्र सिंह को समस्या लिस्ट देते अध्यक्ष ललित सक्सेना

अतिक्रमण और गंदगी की समस्या भी उठाई

बैठक में बाजारों में हो रहे अतिक्रमण और नगर निगम जे-ब्लॉक साउथ सिटी पिपरौली क्षेत्र में गोबर, कूड़ा और बदबू से निजात दिलाने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। इस मौके पर जोन-8 के जनरल सेनेटरी अधिकारी जितेंद्र और मोहम्मद नईम भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि नगर निगम व्यापार मंडल के साथ मिलकर कार्य करेगा और जनसहयोग के बिना कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता।

समस्या के समाधान का मिला भरोसा

जोन-8 अधिकारी विकास सिंह ने व्यापारियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए सभी समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया और कहा कि नगर निगम और व्यापारी मिलकर शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने का प्रयास करेंगे।

नगर निगम की जगह नगर "निम " कार्यालय पर खडा व्यापार मंडल
नगर निगम की जगह नगर “निम ” कार्यालय पर खडा व्यापार मंडल

बैठक में रहे ये लोग उपस्थित

व्यापार मंडल की ओर से अध्यक्ष ललित सक्सेना, संरक्षक एवं मीडिया प्रभारी विजय श्रीवास्तव, संरक्षक सत्येंद्र सिंह, सचिन, महताब खान, कोषाध्यक्ष विकास शर्मा सहित कई व्यापारी नेता मौजूद रहे। इस मुलाकात के जरिए व्यापार मंडल ने साफ संदेश दिया कि स्वच्छ शहर की जिम्मेदारी सबकी है, लेकिन समाधान जमीनी स्तर पर उत्पादन रोकने से ही संभव होगा, न कि छोटे व्यापारियों पर कार्रवाई से।

Central UP

आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली

जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर में हुआ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन की महिला विंग के पांच दिवसीय रंगोत्सव के तहत सोमवार को महिलाओं ने धूमधाम से होली मनाई गई। कॉलोनी के जगदम्बेश्वर मंदिर परिस पर आयोजित हुए इस उत्सव में महिलाओं ने फाग और फिल्मी गीत गाकर मनोहारी नृत्य पेश किए। कार्यक्रम में […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोटी रकम देने वाले बंदियों को ही मिलता जेल अस्पताल में इलाज

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत! पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल-पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का आरोप है जेल अस्पताल में […]

Read More