रुद्रप्रयाग में बच्चे को उठा ले गया गुलदार

Untitled 6 copy 3

रुदप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के छिनका ककोड़ाखाल (नगरासू) क्षेत्र में गुलदार द्वारा एक बच्चे को उठाए जाने की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आते हुए डीडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन और वन विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना कर दी गईं। घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चे की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देशन में एसडीएम रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी 5 सहायक कर्मियों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीओ रुद्रप्रयाग देवेंद्र पुंडीर तीन अलग टीमों के साथ कुल 20 कर्मियों के साथ घटनास्थल पर खोजबीन अभियान चला रहे हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सूचना मिलते ही डीडीआरएफ के 9 जवान विभिन्न खोजबीन उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना किए गए जो सर्च अभियान चला रहे हैं। जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर एवं सूचना विभाग की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है।

जिलाधिकारी प्रतीक जैन व्यक्तिगत स्तर पर पूरे घटनाक्रम की समीक्षा कर रहे हैं और ग्राम प्रधान, स्थानीय निवासियों एवं घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों से लगातार जानकारी जुटा रहे हैं एवं आवश्यक निर्देश उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की और बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope मेष : आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों के योग आपके अनुकूल रहेंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। कारोबार को लेकर प्रवास की भी संभावना है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Delhi homeslider

दिल्ली को दहलाने की धमकी, हाईकोर्ट, एयरपोर्ट और संसद समेत प्रमुख जगहों पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

New Delhi: लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री देश को सम्बोधित करें, इसके पहले ही दिल्ली में बम की सूचना से हड़कम्प मच गई। एक मेल से मिली धमकियों की वजह से दिल्ली पुलिस समेत देश के कई सुरक्षाबल इस मसले को सुलझाने में जुट गए। दिल्ली हाईकोर्ट समेत राजधानी के छह अलग-अलग स्थानों को […]

Spread the love
Read More
JP Nadda's health
homeslider National Politics

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, AIIMS दिल्ली में भर्ती; एंजियोग्राफी के बाद हालत स्थिर

JP Nadda’s health: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली स्थित AIIMS में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 13 अगस्त की शाम उन्हें बेचैनी की शिकायत हुई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की, जिसमें कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल […]

Spread the love
Read More