आज का दिन कई राशियों के लिए तरक्की, धन लाभ और पारिवारिक सुख लेकर आया है, वहीं कुछ लोगों को संयम और सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं 12 राशियों… ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा-दशा भी आपके उतार-चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता रहता है।
राजेन्द्र गुप्ता
मेष : आज आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा। निवेश के लिए दिन शुभ है और रुके हुए काम पूरे होंगे। आय में वृद्धि होगी और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में नए लाभदायक संपर्क बनेंगे और दोस्तों के साथ खुशनुमा समय बीतेगा।
वृषभ : प्रिय वस्तु की प्राप्ति और धन लाभ के योग हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा और घर का माहौल बेहतर होगा। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। मनोरंजन और प्रिय व्यक्ति से मुलाकात मन को खुश रखेगी। व्यावसायिक कार्यों में भी प्रगति होगी।
मिथुन : दिन सामान्य रहेगा। मन एकाग्र नहीं रहेगा जिससे बेचैनी हो सकती है। खर्च पर नियंत्रण रखें और निवेश सोच-समझकर करें। ध्यान और पूजा से मानसिक शांति मिलेगी। पारिवारिक मामलों में थोड़ी उलझन रह सकती है।
कर्क : आज मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहेगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और व्यापार में लाभ होगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। खोई हुई वस्तु मिलने के संकेत हैं। विदेश से जुड़े कारोबार में फायदा होगा।
ये भी पढ़े
नेशनल मिसिंग पर्सन डे: लापता लोगों की तलाश और परिवारों को न्याय दिलाने का संकल्प
सिंह : ऊर्जा और उत्साह से भरा दिन रहेगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और धन लाभ के योग हैं। नौकरी या कारोबार में यश मिलेगा। नए वस्त्र, आभूषण या वाहन खरीदने का योग है। भाई-बहनों से संबंध मजबूत होंगे। भाग्य लगभग 82% तक साथ देगा।
कन्या : भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को लाभ होगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। परिवार में मेलजोल बढ़ेगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
तुला : दिन की शुरुआत थोड़े तनाव के साथ हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। परिश्रम के अनुसार फल कम मिल सकता है, जिससे निराशा हो सकती है। स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन पर ध्यान दें।
वृश्चिक : जीवनसाथी और परिवार के साथ मधुर संबंध रहेंगे। नई योजनाओं में सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग हैं और धार्मिक कार्यों पर खर्च संभव है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी और वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे।
ये भी पढ़े
धनु : मान-सम्मान बढ़ेगा और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है। विदेश व्यापार से लाभ होगा। कोई शुभ समाचार मन को खुश कर देगा।
मकर : रचनात्मकता बढ़ेगी और प्रेम भाव में वृद्धि होगी। व्यापार में मुनाफा होगा और आय में सुधार आएगा। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। कहीं से अप्रत्याशित मदद मिलेगी।
कुंभ : दिन मिला-जुला रहेगा। वाद-विवाद से बचें। घर की किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मेहनत के मुकाबले लाभ कम मिल सकता है। यात्रा टालना बेहतर रहेगा।
मीन : मन प्रसन्न और चिंता मुक्त रहेगा। कार्यों में उत्साह रहेगा और संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। विदेश जाने की कोशिशें सफल होंगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
