भारत को अमेरिका से बड़ी राहत: ट्रंप ने 25% से घटाकर 18% किया टैरिफ

trump ap 2 1770089937

भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों को नई दिशा देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ एक अहम ट्रेड एग्रीमेंट की घोषणा की है। इस समझौते के तहत भारतीय उत्पादों पर लगाया गया 25 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। इसे भारत के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब वैश्विक व्यापार दबावों से गुजर रहा है।

पिछले वर्ष अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया था। इसके अलावा, रूस से कच्चा तेल खरीदने के कारण भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ भी लगाया गया था। इस तरह कुल टैरिफ 50 प्रतिशत तक पहुंच गया था, जिससे कई भारतीय निर्यातकों पर असर पड़ा। अब ट्रंप प्रशासन ने रेसिप्रोकल टैरिफ में कटौती का फैसला लिया है, जिससे भारतीय कंपनियों को अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धा का बेहतर अवसर मिलेगा।

साइबर ठगों ने 85 वर्ष के बुजुर्ग को डिजीटल अरेस्ट कर 68 लाख रुपए ठगे

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के अनुसार, अगर भारत रूस से कच्चे तेल की खरीद पूरी तरह बंद कर देता है, तो रूस से जुड़े 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ को भी हटाया जा सकता है। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सिर्फ तेल खरीद कम करना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि इसे पूरी तरह रोकना जरूरी है।

नए टैरिफ स्ट्रक्चर के बाद भारत को अमेरिका में चीन, ब्राजील, पाकिस्तान, बांग्लादेश और वियतनाम जैसे देशों की तुलना में कम टैरिफ देना होगा। अमेरिका अपने करीबी सहयोगी देशों से न्यूनतम 10 से 15 प्रतिशत टैरिफ वसूल रहा है, जबकि भारत अब 18 प्रतिशत के दायरे में आ गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारत-अमेरिका व्यापार को मजबूती मिलेगी और निर्यात में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Spread the love

UPI
Business homeslider

UPI पेमेंट के नए नियम में GST का तड़का, जानें क्या बदलेगा

UPI से भुगतान करने वाले करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खबर है। 15 अक्टूबर 2026 से चुनिंदा बड़े UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर Merchant Discount Rate (MDR) लागू होने जा रहा है। इसी MDR पर लगने वाले 18% GST को लेकर अब GST काउंसिल में चर्चा की संभावना है। हालांकि, यह GST पूरे UPI ट्रांजैक्शन पर […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आ सकता है। किसी को धन लाभ तो किसी को करियर और व्यापार में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। वहीं कुछ राशियों को परिवार, स्वास्थ्य और खर्चों के मामले में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहनीय पहल

 खत्म कर दी प्रदेश जेलों में ओवरक्रॉडिंग की समस्या जेलों को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के उठाए कदम राकेश यादव Lucknow: योगी सरकार प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और मानवीय बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। बढ़ती बंदी संख्या और जेलों में ओवरक्राउडिंग की समस्या को दूर करने के लिए […]

Spread the love
Read More