सरप्राइज देने में माहिर अनिल कपूर, सफेद बालों और मूछों वाले नए लुक ने मचाया तहलका

बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं। 69 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस और चार्म से फैंस को हैरान करने वाले अनिल कपूर ने इस बार अपने बदले हुए लुक से सबका ध्यान खींच लिया है। अभिनेता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह पहली बार सफेद बालों और मूछों में नजर आ रहे हैं।

अब तक अपनी जवां दिखने वाली इमेज के लिए पहचाने जाने वाले अनिल कपूर का यह ग्रे लुक उनके फैंस के लिए बिल्कुल नया और चौंकाने वाला है। तस्वीर में अनिल कपूर आत्मविश्वास से भरा पोज देते दिख रहे हैं। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “कोई नहीं जानता… आगे क्या होने वाला है।” इस कैप्शन ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

 फैंस का मिला मिला-जुला रिएक्शन

अनिल कपूर के इस नए अवतार पर सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई फैंस ने उनके लुक को “झक्कास” बताते हुए फायर और हार्ट इमोजी शेयर किए, तो कुछ लोग उन्हें बिना सफेद बालों के ही देखने के आदी नजर आए। हालांकि, ज्यादातर यूजर्स का मानना है कि अनिल कपूर उम्र के हर पड़ाव में शानदार लगते हैं।

पैरों के दर्द को न समझें मामूली, ये संकेत दे सकते हैं गंभीर बीमारियों की चेतावनी

 बेटी सोनम कपूर ने किया रिएक्ट

पापा के नए लुक पर सोनम कपूर भी खुद को रिएक्ट करने से नहीं रोक पाईं। उन्होंने दिल और फायर इमोजी के जरिए अनिल कपूर के ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ की। इसके अलावा दर्शन कुमार ने “वाह, झक्कास” लिखकर कमेंट किया। रितेश देशमुख, अनुपम खेर, सुधांशु पांडे और वैभवी मर्चेंट सहित कई सेलेब्स ने भी उनके ग्रे लुक की जमकर तारीफ की।

 क्या किसी नए प्रोजेक्ट का हिस्सा है यह लुक?

अनिल कपूर के इस बदले लुक को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह किसी अपकमिंग फिल्म या सीरीज के लिए हो सकता है। हालांकि, अभी तक अभिनेता की ओर से इस पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर हाल ही में ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ नजर आए थे।

homeslider Religion

रामनवमी कब है? 26 या 27 मार्च

आचार्य राजीव शुक्ला  साल 2026 में राम नवमी की तारीख को लेकर लोगों के बीच थोड़ा भ्रम बना हुआ है, ऐसे में आचार्य राजीव शुक्ला से जानते हैं। नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को राम नवमी भी कहते हैं। यह दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में […]

Read More
homeslider National

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को राहत, एलपीजी से भरे दो जहाज सुरक्षित होर्मुज स्ट्रेट पार

नई दिल्ली। भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां एलपीजी से लदे दो भारतीय टैंकर सुरक्षित रूप से होरमुज़ जलसंधि को पार कर भारत की ओर बढ़ रहे हैं। इस जानकारी की पुष्टि  ने की है बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब मध्य-पूर्व […]

Read More
Delhi homeslider National

दिल्ली में हाई अलर्ट: विधानसभा मेट्रो स्टेशन और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिल्ली विधानसभा और उससे जुड़े मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। इस धमकी में विधानसभा के साथ-साथ दिल्ली मेट्रो स्टेशन को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। जानकारी के अनुसार, सुबह 7:28 बजे दिल्ली विधानसभा को ईमेल […]

Read More