जालसाजी के मामले में फरार चल रही महिला को आर्थिक अपराध ने किया गिरफ्तार

Arrested
  • शाइन सिटी इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी घोटाले में नाम था शामिल
  • ईओडब्ल्यू की जांच में कुल 11 आरोपी दोषी पाए थ, नौ अभियुक्तों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सैकड़ों लोगों को सस्ते दामों में जमीन देने का लालच देकर निवेशकों से करोड़ों रुपए लेकर भागने वाली शाइन सिटी इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत जानकीपुरम क्षेत्र के एल आई जी 219 सेक्टर  निवासी प्रीति सिंह को आर्थिक अपराध अनुसंधान टीम ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपित महिला धोखेबाज कंपनी में एच आर ओ के पद कार्यरत थी, जिसके द्वारा बायर रजिस्ट्री में फर्जी दस्तखत की गई थी।

बताते चलें कि शाइन सिटी इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का नाम एक-दो नहीं बल्कि सैकड़ों लोगों को सस्ते दामों में जमीन देने का लालच देकर निवेशकों के करोड़ों रुपए लेकर भाग गई थी। इस मामले में अपनी-अपनी गाढ़ी कमाई खोने वाले निवेशकों ने स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है इस मामले में आर्थिक अपराध अनुसंधान विभाग जांच पड़ताल कर रही थी कि कुल 11 अभियुक्त दोषी पाए थे, जिनमें नौ अभियुक्तों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है। इस बड़े फर्जीवाड़े में जानकीपुरम क्षेत्र के सेक्टर  में रहने वाली महिला प्रीति सिंह फरार चल रही थी। आर्थिक अपराध टीम ने सोमवार को अभियुक्ता प्रीति सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

Spread the love

Untitled 21 copy
Crime News Uttar Pradesh

कृष्णानगर: प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या

चचेरे मामा से लड़ी आंख तो पति को उतरवा दिया मौत के घाट पत्नी सहित दो गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: काकोरी क्षेत्र के गोला कुआं टिकैत गंज निवासी 35 वर्षीय रामबाबू मौर्या ने जिस पुष्पा मौर्या को दिल दिया और उससे विवाह कर जिंदगी बीताने का वादा किया, लेकिन […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

सरोजनीनगर: डंफर की टक्कर से वैगनआर सवार उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की मौत

खड़े डंफर में टकराने से हुई घटना का मामला हादसे की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में दौड़ी शोक की लहर, पुलिस अधिकारी मौके पर ए अहमद सौदागर Lucknow: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के दरोगा खेड़ा पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार से जा रहे 52 वर्षीय उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की वैगनआर सड़क किनारे पहले से खड़े […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बुजुर्ग महिला कहीं लापता, पुलिस कर रही तलाश

ए अहमद सौदागर Lucknow:  चिनहट क्षेत्र स्थित गणेशपुर रहमान पुर निवासी मोनू कुमार की 70 वर्षीय मां प्रकाश कुमारी घर से टहलने के लिए निकलीं वापस घर नहीं लौटीं। घरवालों ने चिनहट कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई शिकायत में मोनू कुमार ने बताया कि उनकी मां […]

Spread the love
Read More