रिंकू सिंह के घर जल्द बजेगी शहनाइयां: सांसद प्रिया सरोज संग T20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद लेंगे सात फेरे

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के भरोसेमंद फिनिशर रिंकू सिंह इन दिनों मैदान पर शानदार प्रदर्शन के साथ सुर्खियों में हैं, वहीं अब उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रिंकू सिंह के घर जल्द ही शादी की शहनाइयां गूंजने वाली हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद उनकी शादी समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से तय मानी जा रही है। परिवार की ओर से संकेत मिल चुके हैं कि विश्व कप खत्म होते ही शादी की तारीख फाइनल कर दी जाएगी।

पहले ही हो चुकी है सगाई

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई 8 जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में हुई थी। इस खास मौके पर दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त मौजूद रहे। दरअसल दोनों की शादी पहले 18 नवंबर 2025 को होने वाली थी, लेकिन आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शेड्यूल के चलते इसे टालना पड़ा।

ये भी पढ़े

कड़ाके की ठंड में भी नहीं थमा जोश: लखनऊ में 10 डिग्री तापमान में 800 धावकों ने लगाई मैराथन दौड़, टॉप-100 को मिला मेडल

मां ने बताया- अब ज्यादा इंतजार नहीं

मिली जानकारी के अनुसार रिंकू के पिता खेमचंद सिंह और मां बीना ने शादी को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि पहले 9 और 12 मार्च की तारीखें तय की गई थीं और तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं, लेकिन रिंकू की व्यस्तताओं के चलते कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। मां बीना ने साफ कहा कि अब परिवार ज्यादा देर नहीं करेगा और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद ही रिंकू और प्रिया की शादी होगी। शादी के सभी कार्यक्रम वाराणसी में आयोजित किए जाएंगे।

मैदान पर भी शानदार फॉर्म में रिंकू

शादी की खबरों के बीच रिंकू सिंह क्रिकेट में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। वह इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं। सीरीज का आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जहां रिंकू ने 8 गेंदों पर नाबाद 8 रन बनाए। पूरी सीरीज में उन्होंने तीन पारियों में 91 रन बनाए, औसत रहा 91.00 और स्ट्राइक रेट 156.90  जो उनकी फिनिशर की भूमिका को पूरी तरह साबित करता है।

ये भी पढ़े

आज से बदल जाएंगे कई बड़े नियम: बजट 2026, गैस की कीमतें, शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब तक पड़ेगा सीधा असर

फैंस में खुशी की लहर

मैदान में लगातार चमकते प्रदर्शन और अब शादी की खुशखबरी ने रिंकू सिंह के फैंस को दोहरी खुशी दे दी है। क्रिकेट प्रेमी अब टी20 वर्ल्ड कप के बाद उनके नए जीवन की शुरुआत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Sports

PSL 2026 से पहले खिलाड़ियों में तनाव, विदेशी खिलाड़ी नहीं आएंगे पाकिस्तान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपनी फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 का आगाज 26 मार्च से करने जा रहा है। इस बार लीग में 6 की बजाय कुल 8 टीमें भाग लेंगी और फाइनल सहित कुल 44 मुकाबले खेले जाएंगे। हालांकि, सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण विदेशी खिलाड़ियों के बीच भारी असंतोष और […]

Read More
Sports

पाकिस्तानी बल्लेबाज की धमाकेदार छलांग, आईसीसी वनडे रैंकिंग में हुआ उलटफेर

ICC  ने हाल ही में अपनी नई वनडे रैंकिंग जारी की है, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद की दूसरी रैंकिंग है। हालांकि इस दौरान टी20 इंटरनेशनल मैच ज्यादा नहीं हुए, लेकिन वनडे में कई बड़े बदलाव देखने को मिले। सबसे चर्चा का विषय पाकिस्तान के सलमान अली आगा का प्रदर्शन रहा, जिन्होंने वनडे […]

Read More
Sports

2027 ODI वर्ल्ड कप: मेजबान देशों का चयन, लेकिन नामीबिया क्यों रहा बाहर?

ICC ODI World Cup 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं। यह टूर्नामेंट क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा आयोजन माना जाता है, और इस बार इसकी खास बात यह है कि इसे तीन देश मिलकर आयोजित करेंगे। साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया को संयुक्त रूप से मेजबानी दी गई है। हालांकि, इस खबर में […]

Read More