उमेश चन्द्र त्रिपाठी
फरेंदा/महराजगंज। आज फरेंदा के विधायक वीरेंद्र चौधरी के आनंद नगर स्थित कैंप कार्यालय पर महान संत, समाज सुधारक एवं दार्शनिक संत रविदास की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एडवोकेट विजय सिंह ने कहा कि 15 वीं शताब्दी के महान समाज सुधारक संत रविदास ने अपने पूरे जीवन में समानता, सत्य, बंधुत्व और मानवीय मूल्यों की स्थापना के लिए संघर्ष किया।
ये भी पढ़े
उन्होंने जातिवाद एवं भेदभाव जैसी कुरीतियों का विरोध करते हुए सर्व समाज और सर्व धर्म समभाव पर आधारित आदर्श समाज की कल्पना की, जो आज भी प्रासंगिक है। इस अवसर पर नगर पंचायत आनंद नगर के पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश लाल,झिनकू चौधरी (पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस), कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ. रामनारायण चौरसिया, अमर मणि पासवान, राम ललित मौर्य,राजेश मौर्य पूर्व प्रधान, युवा नेता संदेश जायसवाल, रमेश श्रीवास्तव, राजदेव यादव , राहुल शर्मा, बबलू मौर्य,अच्छे लाल यादव, मुकेश यादव ,मनोज यादव, पारस चौरसिया, गोविंद प्रसाद, पूर्णमासी पासवान, राजन शुक्ला, भगवान दास पासवान, गजाधर गोविंद प्रसाद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने संत रविदास को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का समापन संत रविदास के विचारों को जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ किया गया।
