CO ऑपरेशन ANTF डॉ बीनू सिंह की बड़ी कार्रवाई: एक करोड़ एक लाख 62 हजार रुपए की अवैध हेरोइन व चरस बरामद

  • लखनऊ व वाराणसी और प्रयागराज जिले से तीन तस्कर गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सूबे में जगह-जगह आतंक का पर्याय बने अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीओ ऑपरेशन ANTF डॉ बीनू सिंह के नेतृत्व में एएनटीएफ यूनिट लखनऊ, एएनटीएफ यूनिट वाराणसी व एएनटीएफ यूनिट प्रयागराज की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को धरदबोचा। पकड़े गए तस्करों के पास से करीब एक करोड़ एक लाख 65 हजार रुपए कीमत की हेरोइन व चरस बरामद हुई है।

बताते चलें कि ANTF  यूनिट लखनऊ के प्रभारी दर्शन यादव के नेतृत्व में पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग स्थित वृंदावन कालोनी के पास से वृंदावन कालोनी निवासी पवन कुमार सिंह को दबोचा है। एएनटीएफ के मुताबिक पकड़े गए तस्कर के पास से 505 ग्राम अवैध हेरोइन, एक मोबाइल फोन व 3,155 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद अवैध हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ एक लाख रुपए बताई जा रही है।

जबकि एएनटीएफ यूनिट वाराणसी के प्रभारी वाराणसी जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र से मधुबनी बिहार निवासी विनोद कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर के पास से दो किलो 500 ग्राम अवैध चरस, एक स्कूटी, एक मोबाइल फोन व 1040 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सात लाख रुपए आंकी जा रही है।

इसके अलावा एएनटीएफ यूनिट प्रयागराज के प्रभारी सत्येंद्र प्रधान की टीम ने प्रयागराज जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र स्थित ढरहरिया के पास से झोपड़पट्टी थाना दारागंज प्रयागराज निवासी धर्मेन्द्र पटेल को गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ के मुताबिक पकड़े गए तस्कर के पास से 275 ग्राम अवैध हेरोइन, 2,4,790 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि बरामद अवैध हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 55 लाख रुपए के करीब बताई जा रही।

Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More
Crime News

संतकबीरनगर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जिले के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड नंबर 8 रंगपाल नगर में गुरुवार अपराह्न एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को मायके पक्ष के पहुंचने के […]

Read More
Crime News homeslider Jharkhand

झारखंड: मंगला जुलूस से निकालकर नाबालिग लड़की का रेप कर हत्या

पत्थर से गुप्तांग, चेहरा कुचला, दांत भी तोड़े लकीर पीट रही पुलिस नया लुक ब्यूरो रांची/हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंभा गांव में मंगला जुलूस देखने गई एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या कर दी गई। किशोरी मंगलवार रात (24 मार्च 2026) गांव […]

Read More