नया लुक डेस्क
नई दिल्ली। अभिषेक शर्मा के बाद अब इशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जबरदस्त धमाल मचा दिया। इशान ने अपनी विस्फोटक पारी में 10 छक्के और चार चौके जड़ते हुए कीवी गेंदबाजी की शान ध्वस्त कर दी। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला और अपने चिर-परिचित अंदाज़ में बल्लेबाजी करते हुए मैदान पर रंग जमा दिया। सूर्यकुमार यादव ने महज 30 गेंदों में छक्के और चार चौकों की मदद से तूफानी पारी खेली और रन मशीन बनकर उभरे।
ये भी पढ़े
वहीं हार्दिक पांड्या ने भी आते ही आक्रमण तेज कर दिया। हार्दिक ने सिर्फ 17 गेंदों में 42 रन की तेजतर्रार पारी खेलते हुए न्यूजीलैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इससे पहले खब्बू बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी मंशा साफ कर दी थी। अभिषेक शर्मा ने दूसरी ही गेंद पर छक्का जड़कर पारी की शुरुआत की और आक्रामक तेवर दिखा दिए। भारतीय बल्लेबाजों के इस तूफानी प्रदर्शन से मुकाबला पूरी तरह भारत के पक्ष में झुक गया और न्यूजीलैंड की टीम दबाव में नजर आई।
ये भी पढ़े
रिंकू सिंह के घर जल्द बजेगी शहनाइयां: सांसद प्रिया सरोज संग T20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद लेंगे सात फेरे
