कल से महंगे होंगे तंबाकू और पान मसाला उत्पाद: 40% GST के साथ लगेगा अतिरिक्त उत्पाद शुल्क, जानिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। आम उपभोक्ताओं की जेब पर एक बार फिर असर पड़ने वाला है। एक  फरवरी से तंबाकू और पान मसाला से जुड़े कई उत्पादों पर नई जीएसटी दरें और अतिरिक्त कर लागू होने जा रहे हैं, जिससे इनकी कीमतों में सीधा इजाफा होगा। केंद्र सरकार ने हानिकारक वस्तुओं पर टैक्स का ढांचा सख्त करते हुए 40 प्रतिशत जीएसटी के ऊपर उत्पाद शुल्क और स्वास्थ्य उपकर लगाने का फैसला किया है। हालांकि नई जीएसटी दरों की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी, लेकिन तंबाकू और उससे जुड़े उत्पादों पर ये बदलाव अब 1 फरवरी से प्रभावी होंगे। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों पर अतिरिक्त केंद्रीय उत्पाद शुल्क लगाया जाएगा, जबकि पान मसाला पर स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर लागू होगा।

ये उत्पाद कल से हो जाएंगे महंगे

नई व्यवस्था के तहत जिन वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है, उनमें शामिल हैं,

  • सिगरेट
  • चबाने वाला तंबाकू
  • फिल्टर खैनी
  • जर्दायुक्त सुगंधित तंबाकू
  • गुटखा
  • पान मसाला

अब इन उत्पादों पर पहले से लग रही 28 प्रतिशत जीएसटी और क्षतिपूर्ति उपकर की जगह 40 प्रतिशत जीएसटी के साथ अतिरिक्त उत्पाद शुल्क और उपकर वसूला जाएगा।

अब MRP के आधार पर तय होगा टैक्स

एक फरवरी से तंबाकू उत्पादों के लिए अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) आधारित मूल्यांकन प्रणाली भी लागू की जा रही है। यानी अब जीएसटी की गणना पैकेट पर लिखी कीमत के आधार पर होगी, जिससे टैक्स चोरी पर भी लगाम लगेगी। इसके साथ ही पान मसाला निर्माताओं को नए सिरे से पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। उन्हें सभी पैकिंग मशीनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे और कम से कम 24 महीनों तक रिकॉर्ड सुरक्षित रखना होगा। साथ ही मशीनों की संख्या और उत्पादन क्षमता की जानकारी उत्पाद शुल्क विभाग को देनी होगी।

सिगरेट पर लंबाई के हिसाब से लगेगा टैक्स

केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधिनियम में संशोधन के बाद अब सिगरेट पर उसकी लंबाई के अनुसार प्रति स्टिक 2.05 रुपये से लेकर 8.50 रुपये तक उत्पाद शुल्क लगाया जाएगा। वहीं पान मसाला इकाइयों पर उत्पादन क्षमता के आधार पर स्वास्थ्य उपकर वसूला जाएगा। सरकार के मुताबिक, इन बदलावों के बाद पान मसाला पर कुल कर भार लगभग 88 प्रतिशत के आसपास ही बना रहेगा, लेकिन टैक्स वसूली को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया जाएगा। कुल मिलाकर, अगर आप या आपके आसपास कोई इन उत्पादों का सेवन करता है, तो 1 फरवरी से इन्हें खरीदना पहले से कहीं ज्यादा महंगा पड़ने वाला है।

Business

सोने और चांदी के भाव में उछाल: जानिए आज कितना महंगा हुआ पीली और सफेद धातु

देश में सोने और चांदी की कीमतों में आज फिर तेजी देखने को मिली है। 18 मार्च की सुबह ही सोने के दामों में वृद्धि दर्ज की गई, जिससे निवेशकों को राहत मिल सकती है, जबकि आम लोगों और शादी-ब्याह की तैयारियों में लगे परिवारों के लिए यह चिंता का विषय बन गया है। राजधानी […]

Read More
Business

सरकार का बड़ा कदम: हर फ्लाइट में 60% सीटें फ्री, सस्ते हवाई किराए का रास्ता साफ

अगर आप भी हवाई यात्रा करते हैं और अक्सर सीट बुकिंग या एक्स्ट्रा चार्ज के झंझट में फंस जाते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हाल ही में नए नियम लागू किए हैं, जो यात्रियों के लिए फ्लाइट सफर को सस्ता और आसान बनाने के लिए हैं। अब हर फ्लाइट में […]

Read More
Entertainment homeslider

“धुरंधर 2” आज मचाएगी धमाल, रिलीज होने से पहले ही तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड

नया लुक डेस्क सिने प्रेमियों के लिए आज का दिन किसी बड़े त्योहार से कम नहीं है, क्योंकि लंबे समय से चर्चा में बनी फिल्म “धुरंधर 2” आखिरकार अपने राज खोलने जा रही है। जबरदस्त बजट, रहस्यमयी कहानी और रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग के साथ यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही इतिहास रच चुकी […]

Read More