महाराष्ट्र को मिल सकती है पहली महिला डिप्टी CM, बेटे पार्थ के साथ मुंबई पहुंचीं सुनेत्रा पवार, आज शपथ लेने के आसार

Untitled 5 copy 39

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार के राज्य की नई डिप्टी सीएम बनने की लगभग पूरी तैयारी हो चुकी है। सुनेत्रा पवार शुक्रवार सुबह अपने बेटे पार्थ पवार के साथ मुंबई पहुंचीं और दक्षिण मुंबई स्थित दिवंगत अजित पवार के सरकारी आवास ‘देवगिरी’ में पहुंचते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई। सूत्रों के अनुसार आज उनके नाम पर आधिकारिक मुहर लग सकती है और वह महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनने जा रही हैं।

विधायक दल की बैठक में चुनी जाएंगी नेता

शनिवार दोपहर मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की विधायक दल की अहम बैठक प्रस्तावित है, जिसमें सुनेत्रा पवार को पार्टी का नेता चुना जाएगा। इसके तुरंत बाद उनके डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने का रास्ता साफ हो जाएगा। अगर यह फैसला लागू होता है, तो सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र के राजनीतिक इतिहास में पहली महिला डिप्टी सीएम बन जाएंगी।

शरद पवार गुट को नहीं थी भनक

अजित पवार के निधन के बाद जहां एनसीपी के शरद पवार गुट की नजर दोनों धड़ों के संभावित विलय पर टिकी हुई थी, वहीं सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने की तैयारी ने सभी को चौंका दिया। शरद पवार परिवार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उन्हें महायुति सरकार में शामिल होने या शपथ ग्रहण को लेकर कोई पूर्व जानकारी नहीं दी गई थी।

बीजेपी ने दिया पूरा समर्थन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट कर दिया है कि बीजेपी और महायुति गठबंधन NCP और अजित पवार परिवार के हर फैसले के साथ खड़े रहेंगे। नागपुर में मीडिया से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि “महिला डिप्टी CM पद को लेकर NCP जो भी निर्णय लेगी, हम उसका समर्थन करेंगे। हम अजित दादा के परिवार और पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं।

2024 लोकसभा चुनाव में मिली थी हार

गौरतलब है कि सुनेत्रा पवार ने 2024 का लोकसभा चुनाव बारामती सीट से एनसीपी उम्मीदवार के रूप में लड़ा था, लेकिन उन्हें अपनी भाभी और शरद पवार गुट की नेता सुप्रिया सुले के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अब डिप्टी सीएम पद की जिम्मेदारी मिलने से सुनेत्रा पवार की राजनीतिक पारी को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Spread the love

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त Up  Health Department : एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 […]

Spread the love
Read More
महराजगंज
homeslider Uncategorized Uttar Pradesh

महराजगंज में बाढ़ के खतरे पर प्रशासन अलर्ट, तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

महराजगंज में बाढ़ के खतरे पर प्रशासन अलर्ट -उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज, 26 सितंबर 2026। जिले में लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति को लेकर निगरानी तेज कर दी है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शनिवार को फरेन्दा, नौतनवां और निचलौल तहसील के […]

Spread the love
Read More